सहकारिता मंत्रालय
बहु-राज्यीय सहकारी समितियों को अनुमति देने में विलंब
प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 5:30PM by PIB Delhi
बहुराज्य सहकारी समितियों द्वारा शाखा खोलने की अनुमति हेतु प्रस्तुत आवेदनों का वर्ष-वार ब्योरा निम्नानुसार है:
|
क्रम सं. |
वर्ष |
शाखा खोलने की अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या |
अनुमोदित आवेदनों की संख्या |
अस्वीकृत आवेदनों की संख्या |
|
1 |
2022 |
03 |
02 |
01 |
|
2 |
2023 |
16 |
05 |
07 |
|
3 |
2024 |
13 |
04 |
02 |
|
4 |
2025 |
29 |
08 |
02 |
|
5 |
2026 |
15 |
05 |
04 |
|
कुल |
76 |
24 |
16 |
जाँच के उपरांत, 36 बहु-राज्य सहकारी समितियों के आवेदनों में पायी गयी कमियों को संबंधित समितियों को प्रेषित कर दिया गया है । इसके अलावा, बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के अधीन शाखा खोलने की अनुमति संबंधी आवेदनों के निपटान के लिए कोई सांविधिक समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है ।
बहुराज्य सहकारी समितियों को शाखा खोलने की अनुमति पारदर्शी ढंग से प्रदान करने हेतु ऑनलाइन ‘सीआरसीएस कार्यालय का पोर्टल’ पूर्व में ही लॉन्च किया जा चुका है ।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2290554) आगंतुक पटल : 19
