News in Brief

ICC Warning to BCB: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. बांग्लादेश को न चाहते हुए भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का दौरा करना पड़ेगा. आईसीसी से मैच शिफ्ट करने की डिमांड का फैसला बांग्लादेश के लिए पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित हुआ है. खबर है कि ICC ने बांग्लादेश बोर्ड को बड़ी वॉर्निंग देकर बांग्लादेश की डिमांड को खारिज कर दिया है. बांग्लादेश के लिए ये डबल डोज से कम नहीं होगा. 

ICC और BCB के बीच बातचीत

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की डिमांड को खारिज किया. रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार को ICC और BCB के बीच एक वर्चुअल कॉल हुई जिसमें आईसीसी ने बीसीबी की डिमांड को खारिज किया. साथ ही बोर्ड को टी20 वर्ल्ड कप के लिए वॉर्निंग भी दे दी गई है. यदि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को नहीं भेजा तो उन्हें पॉइंट्स गंवाने का जोखिम उठाना पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

मुस्तफिजुर के रिलीज के बाद हुई डिमांड

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के चलते बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 से रिलीज किया था. उनपर टीम ने 9.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस कदम के बाद बीसीबी ने आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से अपने मैच सिक्योरिटी चिंताओं का हवाला देते हुए श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी. लेकिन बोर्ड का ये प्लान फुस्स साबित हुआ. बांग्लादेश 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करने वाला है.

ये भी पढ़ें.. AUS vs ENG: 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी का शर्मनाक रिकॉर्ड

BCB की तरफ से आया था ये बयान

BCB की तरफ से एक रिलीज जारी की गई थी, जिसमें कहा गया है ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक इमरजेंसी मीटिंग आज दोपहर हुई, जिसमें भारत और श्रीलंका द्वारा होस्ट किए जाने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की गई. बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तार से समीक्षा की, और भारत में खेले जाने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी से संबंधित परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की. मौजूदा स्थिति और भारत में बांग्लादेशी दल की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में बढ़ती चिंताओं का गहन मूल्यांकन करने और बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करने के बाद, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फैसला किया कि बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम मौजूदा परिस्थितियों में टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी.’ अब देखना होगा डिमांड खारिज होने के बाद बांग्लादेश की तरफ से क्या रिएक्शन देखने को मिलता है.