News in Brief

T20 World Cup 2026 Group Of Death: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में एक बड़ा बदलाव हुआ है. आईसीसी ने आधिकारिक तौर से बता दिया है कि आगामी विश्व कप में बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं लेगी और अब उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां उनका सामना इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से होगा. इस बड़े बदलाव के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. पहले इस ग्रुप को खतरनाक माना जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे डेंजर ग्रुप अब Group-D है. इसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है. सबसे पहले तो बता दें कि मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप्स में बांटा गया है. पहले राउंड से प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ दो टीमें आगे का रास्ता तय कर सकेगी और तीन टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा.

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप्स

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रुप-ए: भारत, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया, पाकिस्तान
ग्रुप-बी: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, ओमान, आयरलैंड
ग्रुप-सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल
ग्रुप-डी: अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

ये है ‘ग्रुप ऑफ डेथ’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-डी को सबसे खतरनाक माना जा रहा है. Group-D में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और यूएई शामिल हैं. इस ग्रुप में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है. सुपर-8 में सिर्फ दो टीमों को जगह मिलेगी, ऐसे में एक हार वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ सकता है.

अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में जंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में ही अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में से किसी एक का सपना टूटना तय है. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भले ही लंबे समय से आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है, लेकिन अफगानिस्तान टीम को हल्के में लेने की गलती वो कभी नहीं करना चाहेंगे. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में ही न्यूजीलैंड का काम-तमाम कर दिया था. वहीं, दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने फाइनल तक का सफर तय किया था. ऐसे में जब ये तीनों टीमें आपस में भिड़ेंगी, तो फैंस का रोमांच चरम पर होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान. रिजर्व: एएम ग़ज़नफ़र, इजाज अहमदजई और जियाउर रहमान शरीफी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरेल मिचेल, काइल जेमिसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी

ये भी पढ़ें: हो गया कन्फर्म… T20 World Cup में बांग्लादेश की जगह इस टीम की एंट्री, इंग्लैंड की नींद क्यों उड़ी?