Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है. देश में बुधवार को हुए चुनाव के बाद अब आवामी लीग की प्रमुख और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनावों बयान दिया है. उन्होंने इस चुनाव को “एक सुनियोजित तमाशा” बताया है. उन्होंने गुरुवार को बांग्लादेश अवामी लीम के जरिए एक बयान जारी कर नागरिकों को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में आयोजित चुनाव को खारिज करने के लिए धन्यवाद दिया. उनका दावा है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं की कम उपस्थिति इस बात का सबूत है कि जनता इस चुनावी प्रक्रिया को सिरे से नकार कर रही है.
Add Zee News as a Preferred Source
