T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश ने कंफर्म किया कि वह मेगा इवेंट का बहिष्कार कर रहे हैं और टीम के खिलाड़ी भी इसके लिए मान गए. बांग्लादेश का ये ऐलान किसी फिल्म के ट्रेलर से कम नहीं था. अभी मुद्दा थमा नहीं है क्योंकि आईसीसीए के रिएक्शन का इंतजार सभी को है. अब खबर है कि आईसीसी बांग्लादे को एक्शन की फिल्म दिखाने को तैयार है. बांग्लादेश के ऐलान हुए महज 24 घंटे हुए हैं और बांग्लादेश अभी भी आईसीसी से शेड्यूल चेंज की आस लगाए बैठा है. लेकिन आईसीसी बांग्लादेश के लिए तगड़े एक्शन की तैयारी में जुटे हैं.
आया बड़ा अपडेट
न्यूज एजेंसी ANI ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि ICC बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है. ICC चेयरमैन जय शाह फिलहाल दुबई में हैं, जहां इस मामले पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है. यह अपडेट बांग्लादेश द्वारा अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने से इनकार करने के एक दिन बाद आया है क्योंकि ICC ने मैचों को देश से बाहर शिफ्ट करने के उसके अनुरोध को खारिज कर दिया था.
रेस में सबसे आगे स्कॉटलैंड
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार के बाद टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड के आने की संभावना बन गई है. टूर्नामेंट के लिए रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड अगली पंक्ति में है, जो 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका में शुरू होगा. नजमुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे क्रिकेटरों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा वैसा ही बना हुआ है. यह चिंता किसी काल्पनिक एनालिसिस पर आधारित नहीं है. हमें यकीन नहीं है कि वे हमारी पूरी टीम, पत्रकारों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे. हम अभी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं; हमारी टीम तैयार है. हमें उम्मीद है कि ICC हमारे असली सुरक्षा जोखिमों पर विचार करके और हमें श्रीलंका में खेलने की अनुमति देकर न्याय करेगा.’
ये भी पढ़ें.. सरफराज के बाद एक और दोहरा शतक… बंगाल से निकला डबल सेंचुरियन, बोर्ड पर 500+ रन
ICC पर भेदभाव के आरोप
बांग्लादेश ने आईसीसी से सरेआम पंगा लिया. बोर्ड ने आईसीसी पर पर्ची फाड़ दी. ESPNcricinfo के अनुसार, अमीनुल इस्लाम ने कहा, ‘जब पिछले फरवरी में एक देश ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दूसरे देश की यात्रा करने से इनकार कर दिया, तो ICC ने उनके लिए एक न्यूट्रल स्थान का आयोजन किया. टीम ने अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी मैच उसी न्यूट्रल स्थान पर खेले. वे एक ही मैदान पर खेले, एक ही होटल में रहे, यह एक सौभाग्य था. हम श्रीलंका को सह-मेजबान कह रहे हैं, लेकिन वे सह-मेजबान नहीं हैं. श्रीलंका हाइब्रिड मॉडल का हिस्सा है जहां एक देश खेलने जा रहा है.’
