Bangladesh Protest: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से बवाल की खबर सामने आई है. यहां पर चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़पें देखने को मिलीं. ढाका में नौवें राष्ट्रीय वेतनमान को लागू करने की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के आधिकारिक आवास जमुना के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने इन प्रदर्नकारियों पर बल का प्रयोग किया. ये प्रदर्शन ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब देश में अगले कुछ दिनों में आम चुनाव होने जा रहे हैं.
दरअसल, बांग्लादेश में एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की देखरेख के लिए यूनुस के नेतृत्व में एक कार्यवाहक प्रशासन का गठन किया गया था. ढाका में देश भर में से आए प्रदर्शनकारियों ने पहले एक मार्च यूनुस के आवास तक निकालना शुरू किया. इसके बाद पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, जिसके बाद झड़प देखने को मिली. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘पेट में चावल नहीं है तो मुंह में विकास कैसा?’ जैसे नारे लगाए.
ढाका में फिर उग्र हुआ प्रदर्शन
जानकारी दें कि आज सुब करीब 11 बजे प्रदर्शनकारी शाहबाग में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और जमुना प्रवेश द्वार की ओर बढ़े. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के के लिए पानी की बौछार की, आंसू गैस छोड़े और स्थिति बिगड़ती देख लाठीचार्ज भी किया. इसके अलावा विरोध प्रदर्शन को मोहम्मद यूनुस के आवास तक पहुंचने से रोकने के लिए सैनिकों को तैनात करना पड़ा. इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
यह भी पढ़ें: पुतिन के टॉप जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, घर के बाहर दागी गई गोलियां; अस्पताल में भर्ती
एक सवाल से बढ़ गया और विवाद
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने उस वक्त और गुस्सा दिखाया, जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पूछा कि क्या आप चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए जमुना आए हैं? इसपर प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों की ओर से कहा गया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “अगर हमले जारी रहे तो हम चुनावों का बहिष्कार करेंगे.
6 दिन बाद होने हैं आम चुनाव
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले राजधानी ढाका में ये बड़ी झड़प देखने को मिली है. इस चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि अगस्त 2024 में हुई हिंसा के बाद पहली बार देश में एक निर्वाचित सरकार सत्ता में आएगी. उस हिंसा के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा और भारत भागना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया को कैसे देखते हैं? US के ‘ब्रह्मास्त्र’ जिनका निक्सन से लेकर ट्रंप तक धड़ल्ले से कर रहे यूज
