How Many minority communities Candidate In Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में चुनाव का माहौल गर्म है, 12 फरवरी 2026 को 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं. यह चुनाव 2024 में छात्र-आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद का पहला बड़ा चुनाव है.  शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया. अंतरिम व्यवस्था और यूनुस सरकार के दौर में कई इलाकों से मंदिरों पर हमले. हिंदू घरों और दुकानों में तोड़फोड़. धमकी और पलायन की आशंका जैसी खबरों ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया. जिसके बाद बांग्लादेश में यूनुस राज के जमाने में  हिंदू-अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों और असुरक्षा की चर्चाएं को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

ऐसे हालात में 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में जो डेटा  हिंदू-अल्पसंख्यकों का सामने आया है, उसके बाद हर कोई हैरान है. इस बार कुल 2,034 उम्मीदवारों में से सिर्फ 80 हिंदू-अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में हैं. इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश में फिलहाल हिंदुओं के हालात कैसे हैं. अब समझते हैं बांग्लादेश चुनाव 2026 में  हिंदू-अल्पसंख्यकों की पूरी कहानी.

Add Zee News as a Preferred Source