News in Brief

Scotland Squad T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री लेकर आ रही स्कॉटलैंड की टीम का ऐलान हो गया है. 7 फरवरी से मेगा इवेंट का आयोजन होने वाला है, जिसमें बांग्लादेश की जगह ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. स्कॉटलैंड ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसकी कमान अनुभवी खिलाड़ी रिची बेरिंगटन संभालेंगे.

बांग्लादेश द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार करने के बाद, ICC ने शनिवार को मेगा इवेंट में स्कॉटलैंड की भागीदारी की पुष्टि की थी. स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां उनका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली से होगा.

स्कॉटलैंड टीम में अफगानी को मौका

Add Zee News as a Preferred Source

स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए लंबे समय से खेल रहे रिची बेरिंगटन को कप्तान बनाया है. वहीं टीम में अफगानिस्तान में जन्में एक खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है. 15 सदस्यीय टीम में जैनुल्लाह इहसान को जगह मिली है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान के हैं. दिलचस्प बात ये है कि 19 साल के युवा खिलाड़ी ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. हालांकि, भारत और श्रीलंका के मैदानों पर वो स्कॉटलैंड के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड टीम का ऐलान

रिची बेरिंगटन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफ़यान शरीफ़, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील। यात्रा करने वाले रिज़र्व खिलाड़ी: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस. यात्रा न करने वाले रिज़र्व खिलाड़ी: मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को रोकने के लिए NZ करेगा ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल, सबसे दुर्लभ महारिकॉर्ड बनाने वाले गेंदबाज को बुलाया