News in Brief

Babar Azam Big Bash: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में आखिरकार पहला अर्धशतक लगाने में कामयाब हो गए. लगातार दो मैचों में फेल होने के बाद उन्होंने तीसरे मुकाबले में 50 रनों आंकड़े को पार कर लिया. बाबर ने सिडनी सिक्सर्स के लिए सिडनी के शोग्राउंड स्टेडियम में 42 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाए. उकी टीम ने चीर-प्रतिद्वंद्वी सिडनी थंडर को 47 रन से हरा दिया.

बाबर-फिलिप ने टीम को संभाला

बाबर के अलावा सिडनी सिक्सर्स के लिए जोश फिलिप और जैक एडवर्ड्स ने शानदार बैटिंग की. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिक्सर्स की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी. टीम ने 33 के स्कोर पर डेनियल ह्यूज (25) का विकेट गंवा दिया था. यहां से जोश फिलिप ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 173 के स्कोर तक पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे ये 5 धुरंधर… एक की तो अचानक हो गई एंट्री, सूर्यकुमार-अगरकर ने पूरा कर दिया सपना

शतक से चूके जोश फिलिप

जोश फिलिप शतक से महज 4 रन दूर रह गए. उन्होंने 57 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 96 रन की पारी खेली.  विपक्षी टीम की तरफ से रीस टॉप्ले ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन मैकएंड्रु ने 2 विकेट निकाले. इसके जवाब में थंडर 19.1 ओवरों में 151 के स्कोर पर सिमट गई. इस टीम ने 45 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

ये भी पढ़ें: Explained: 2 साल में मिल गया रोहित-कोहली का रिप्लेसमेंट? विश्व विजेता टीम में 7 बदलावों ने साफ कर दी स्टोरी

बिलिंग्स और शादाब की पारी बेकार

सिडनी थंडर के लिए शादाब खान ने सैम बिलिंग्स के साथ 22 गेंदों में 49 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. इस जोड़ी के टूटते ही टीम के लिए जीत की राह बेहद मुश्किल हो गई. बिलिंग्स ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली, जबकि शादाब खान ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े. विपक्षी खेमे से जैक एडवर्ड्स ने 26 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि जोएल डेविस ने 3 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा टॉड मर्फी और केन रिचर्डसन ने 1-1 विकेट लिए. सीजन में सिक्सर्स की ये पहली जीत है. वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. थंडर की ये दो मैचों में दूसरी हार है. वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है.