News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह (Prachi Singh) ने सोशल मीडिया पर अपने जबर्दस्त डांस से एक बार फिर कहर ढहा दिया है. प्राची ने इंस्टाग्राम पर अपने एक डांस का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो फिल्म गोल के गाने ‘बिल्लो रानी’ पर जबर्दस्त ठुमके लगाती नजर आई हैं. 

बिल्लो रानी पर प्राची का डांस 

प्राची सिंह (Prachi Singh) ने अपने अलग-अलग डांस मूव्स से सभी को घायल कर दिया है. उन्होंने अपने डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘बॉली-मूड़.’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राची ने जमकर ठुमके लगाए हैं और उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. 

प्राची और शॉ के रिलेशन की अफवाहें

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और टीवी स्टार प्राची सिंह (Prachi Singh) की प्रेम कहानी की खूब अफवाहें हैं. कई जोड़ियों की तरह इन दोनों ने भी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन आईपीएल 2021 के दौरान कई बार प्राची ने दिल वाली इमोजी के साथ पृथ्वी शॉ पर कई कमेंट्स किए थे. यहां तक की कई बार उन्होंने शॉ की फोटो अपनी स्टोरी में भी शेयर की थी. 

कौन हैं प्राची सिंह?

बता दें कि आईपीएल के 2020 सीजन के दौरान प्राची सिंह (Prachi Singh) के साथ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की डेटिंग की अफवाहें उड़ीं थीं. प्राची तब सुर्खियों में आईं, जब वह कलर्स टीवी के शो ‘उड़ान’ में वंशिका शर्मा की भूमिका में दिखीं. वह इस शो में 2019 में शामिल हुईं थीं. आईपीएल 2021 के दौरान कई बार प्राची ने दिल वाली इमोजी के साथ शॉ की फोटोज पर कमेंट्स किए. बता दें कि प्राची सिंह और पृथ्वी शॉ ने डेटिंग की बात अब तक नहीं कबूल की है, लेकिन प्राची के कई पोस्ट से दोनों के बीच नजदीकियां जाहिर हो रहीं हैं.