बिहार क्रिकेट बोर्ड ने विजय हजारे ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में तबाही मचाकर रख दिया है. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में इस तरीका का प्रदर्शन दर्शाता है कि उनकी क्या माइंडसेट है. पहले मैच में खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं.जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा एक नाम की है और वह है वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन ठोक दिए हैं. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में मैच खेल रही बिहार की टीम ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, बिहार की टीम ने लिस्ट ए इतिहास के पिछले दशकों का सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया है. बिहार के लाल ने कमाल की पारियां खेलते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 574 रनों का विशालकाय स्कोर लगा दिया है. बिहार के खिलाड़ियों ने विजय हजारे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है ये पहला मौका है जब इतना बड़ा स्कोर खड़ा हुआ है.
बन गया महारिकॉर्ड
गौरतलब है लिस्ट ए के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी भी टीम ने 550 रनों का आंकड़ा पार किया है. बिहार ने ये कारनामा करते हुए पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह दूसरा मौका है जब कोई भी टीम लिस्ट ए के मैच में 500 का आंकड़ा पार कर पाई है. इससे पहले तमिलनाडु की टीम ने 500 प्लस रन बनाए थे. बता दें कि आज बिहार ने ये स्कोर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खड़ा किया है और तमिलनाडु ने भी इससे पहले ये आंकड़ा अरुणाचल के खिलाफ ही बनाया था.
वैभव की धमाकेदार पारी
वैभव सूर्यवंशी बेहद ही कम समय में क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम बन चुका है. वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद पर शतक जड़ चारों ओर तबाही मचा कर रख दी है. अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन ठोक दिए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाए और इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 226.19 का रहा है.
3 शतक जड़ दिया
बिहार की टीम में केवल वैभव ने ही नहीं 2 और खिलाड़ियों ने शतक ठोकते हुए टीम का स्कोर 550 + का पार पहुंचाने में अपना योगदान दिया है. उनके अलावा आयुष लोहरखुआ ने शानदार 116 रनों की तूफानी पारी खेली. आयुष ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 8 ठोके. साथ ही साकिबअल गनी ने महज 40 गेंदों में ही 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से 128 रन बना डाले. इस दौरान साकिुल का स्ट्राइक रेट 320.90 का रहा है. बिहार के लाल ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत सबके होश उड़ा दिए हैं.
ये भी पढ़ें: पहली गेंद पर छक्का, तिहरा शतक…,वैभव सूर्यवंशी के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना असंभव, आंकड़े देख कांप उठेंगे आप
