
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला है. दोनों टीमें विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला. जिसे टीम इंडिया ने 29 रनों से अपने नाम किया. मुकाबले में पूरी तरह से टीम इंडिया का डॉमिनेंस दिखाई दिया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी. बता दें कि कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका. भारत की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही,लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने टीम इंडिया के लिए 84 रनों की बहुमुल्य पारी खेली. भारत के 162 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने आई यूएसए की पारी के 9वें ओवर के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा. दरअसल, बुखार की वजह से विश्व कप के पहले मुकाबले में टीम से बाहर बैठने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज को पानी लाते हुए मैदान पर आते हुए देखा गया.यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारत के दिग्गज खिलाड़ियों को बतौर वॉटरबॉय मैदान पर देखा गया है. इससे पहले भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी मैदान पर वॉटर बॉय के रुप में देखा गया है.
बुखार की वजह से थे बाहर
भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी के नीव जसप्रीत बुमराह को यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में बुखार की वजह से बाहर बैठना पड़ा. टीम इंडिया में उनकी आज की तेज गेंदबाजी के जिम्मा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर था. दोनों ही गेंदबाजों ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट निकाले. गौरतलब है की जसप्रीत बुमराह को यूएसए की पारी के दौरान 9वें ओवर में मैदान पर बतौर वॉटरबॉय के रुप में पानी ले जाते हुए पाया गया. उन्हें इस तरह से देखकर प्रशंसक हैरान भी हैं, लेकिन बता दें कि इससे पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर इस रुप में देखा गया है.
धोनी बने थे वॉटरबॉय
एमएस धोनी को अपने शानदार करियर के दौरान प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे देखना बहुत दुर्लभ था. जब भी वे किसी मैच से ब्रेक लेते थे, धोनी हर संभव तरीके से एक्टिव रहते थे और कई बार तो पानी पिलाने का काम भी करते थे. साल 2012 में, स्लो ओवर-रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच से प्रतिबंधित होने के बाद, धोनी ने बल्लेबाजों के लिए पानी और ड्रिंक्स ढोए. फिर साल 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एक अभ्यास मैच के दौरान फिर से वॉटरबॉय बनने का काम किया. अगले साल, आराम दिए जाने के बावजूद वे फिर से मैदान पर मौजूद थे और सुरेश रैना के लिए पानी पिलाने वाले लड़के की भूमिका निभाई.
जब कोहली पानी लेकर पहुंचे मैदान
साल 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में विराट कोहली को आराम दिया गया था. कोहली इस मुकाबले में बतौर वॉटरबॉय अपने टीम के साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए दिखे थे. कोहली इस दौरान काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे थे. साथ ही उनके रवैये को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. साल 2017 में, भारतीय कप्तान विराट कोहली धर्मशाला में अपने साथियों के लिए पानी लेकर आए थे. रांची में कंधे में चोट लगने के कारण वे उस मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन वह मैदान पर अपने साथियों के लिए मदद करने पहुंचे.
ये भी पढ़ें:T20 World Cup 2026: पहले मैच में उलटफेर से बची टीम इंडिया, सूर्या बने संकटमोचक, USA को अकेले कूटा
