News in Brief

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अक्सर अपने बयोनों के चलते चर्चा में बने रहते हैं. अख्तर के जितने फैंस पाकिस्तान में हैं उतने ही लोग उन्हें भारत में भी फॉलो करते हैं. लेकिन आज कल अख्तर एक नई बात के चलते खबरों में हैं. 

अख्तर ने दिया चैलेंज

हमेशा अपने बड़े बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) इस बार अपने एक चैलेंज के चलते काफी चर्चा में हैं. दरअसल पाकिस्तान के एक एक्टर फहाद मुस्तफा को शोएब ने एक चैलेंज दिया है कि वो उनकी 6 गेंदों को खेल कर दिखा दें तो वो उन्हें एक मोटरसाइकल इनाम में दे देंगे. इस बड़े चैलेंज का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

मुस्तफा ने नहीं दिया जवाब

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के इस ट्वीट का फहाद मुस्तफा ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है. लेकिन फहाद की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पूर्व स्पेशल असिस्टेंट सैयद जुल्फिकार बुखारी (Sayed Z Bukhari) ने शोएब के इस चैलेंज का जवाब दिया. बुखारी ने कहा कि उन्हें शोएब का ये चैलेंज मंजूर है. बुखारी के इस ट्वीट का शोएब ने हैरानी में जवाब दिया. शोएब ने जवाब दिया, ‘हेयर वी गो, एक चैलेंजर और आए हैं, खैरियत है?’

 

और बढ़ गई बातचीत 

इन दोनों के बीच ये बातचीत और बढ़ गई. बुखारी (Sayed Z Bukhari) ने शोएब (Shoaib Akhtar) के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि हां सब ठीक है और अगर वो शोएब की एक भी गेंद मिस करेंगे तो एक मोटरसाइकल दान में देंगे. फिर शोएब भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी जवाब देते हुए कहा कि वाह, ये सीरियस होता जा रहा है. ऐसी बात है तो मैं हर उस गेंद पर एक मोटरसाइकिल दान करूंगा, जिसे तुम टच कर दोगे.