UK Crime: ब्रिटेन के डर्बीशायर में 2023 की गर्मियों के दौरान एक कबड्डी टूर्नामेंट में हुई हिंसक झड़प के मामले में 3 भारतीय मूल के लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है. डर्बीशायर पुलिस के अनुसार, बूटा सिंह, दमनजीत सिंह और राजविंदर तखर सिंह को नवंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद 19 दिसंबर को डर्बी क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई. यह घटना रविवार, 20 अगस्त 2023 को शाम करीब 4 बजे अल्वास्टन लेन के पास आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई थी जब दो समूहों के बीच हिंसा भड़क गई थी. पुलिस को गोली चलने और हथियारों के इस्तेमाल की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो फुटेज जुटाया जिसमें बूटा सिंह को विरोधी समूह के सदस्यों का पीछा करते हुए देखा गया हालांकि उस समय वह निहत्था था.

3 भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में हुई जेल

पुलिस ने दो दिन बाद बूटा सिंह की कार को रोका जहां उसके वाहन के बूट से दो माचेटे (बड़े चाकू) बरामद किए गए. वहीं, वीडियो फुटेज में दमनजीत सिंह और राजविंदर तखर सिंह को भी झड़प के दौरान बड़े चाकू लिए हुए देखा गया. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर हिंसक झड़प और हथियार रखने के आरोप में मुकदमा चलाया गया.नवंबर में डर्बी क्राउन कोर्ट ने बूटा सिंह (35) को हिंसक झड़प और आपत्तिजनक हथियार रखने का दोषी पाया.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: इस्लाम के खिलाफ नहीं बोला था कोई अपशब्द…बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या में हुए बड़े खुलासे

दमनजीत सिंह (35) को उसकी गैरमौजूदगी में हिंसक झड़प और धारदार हथियार रखने का दोषी ठहराया गया जबकि राजविंदर तखर सिंह (42) को हिंसक झड़प और आपत्तिजनक हथियार रखने के आरोप में दोषी करार दिया गया. सजा के तहत बूटा सिंह को चार साल, दमनजीत सिंह को तीन साल चार महीने और राजविंदर तखर सिंह को तीन साल दस महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. इस मामले में दो अन्य आरोपियों पर भी मुकदमा चला लेकिन जूरी ने उन्हें निर्दोष करार दिया. पुलिस ने बताया कि इससे पहले 2024 में इसी झड़प से जुड़े एक अन्य ट्रायल के बाद सात लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है.