News in Brief

रक्षा मंत्रालय

भारतीय वायु सेना द्वारा दुबई के लिए ऑक्सीजन कंटेनरों का परिवहन

Posted On: 17 MAY 2021 12:50PM by PIB Delhi

भारतीय वायु सेना का हैवीलिफ्ट परिवहन बेड़ा दिनांक 22 अप्रैल, 2021 से भारत में अपने फिलिंग स्टेशनों पर खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकरों को एयरलिफ्ट कर रहा है, ताकि उन्हें भर कर सड़क या रेल द्वारा अपने गंतव्यों तक पहुंचाया जा सके। अब यही गतिविधि अंतर्राष्ट्रीय ठिकानों पर भी संचालित की जा रही है।

भारतीय वायुसेना के एक आईएल-76 विमान ने जामनगर से अल मकतूम, दुबई तक 03 खाली क्रायोजेनिक कंटेनरों को पहुंचाया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इन कंटेनरों के लिए समन्वय किया है जिन्हें दुबई में तरल मेडिकल ऑक्सीजन से भरा जाएगा एवं वापस भारत लाया जाएगा। एयरलिफ्ट की सुविधा प्रदान किए जाने से खाली कंटेनरों के परिवहन में लगने वाली समयसीमा कम हो जाएगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(1)RHGL.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(2)M0ZU.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(3)FCPB.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(4)6AUX.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(5)JUUS.jpeg

***

एमजी/एएम/एबी/डीसी

(Release ID: 1719297) Visitor Counter : 1