News in Brief

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया (Australia) की महिला क्रिकेट एंकर क्लॉय अमांडा बेली (Chloe Amanda Bailey) भी टीम इंडिया (Team India) और उनके कप्तान की बहुत बड़ी फैन है. पिछले साल उन्होंने अपने दिल की बात कही थी

विराट को लेकर कही दिल की बात

क्लॉय अमांडा बेली (Chloe Amanda Bailey) ने साल 2020 को ट्विटर पर लिखा, ‘आपके सबसे मशहूर सवालों के जवाब मैं एक ट्वीट के जरिए देना चाहती हूं, मेरे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) हैं, मेरी फेवरिट टीम आरसीबी (RCB) है, एमएस धोनी (MS Dhoni) लेजेंड हैं, हां मैं भारत का दौरा करूंगी, हां मैं छोले भटूरे (Chole Bhature) खाउंगी.’

विराट को पसंद है छोले भटूरे

विराट कोहली (Virat Kohli) ने यू-ट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स’ (Curly Tales) की कामिया जानी (Kamiya Jani) को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें छोले भटूरे (Chole Bhature) काफी पसंद हैं. यही वजह है कि क्लॉय अमांडा बेली (Chloe Amanda Bailey) इस भारतीय डिश को खाना चाहती हैं.
 

RCB की जर्सी में विराट की फैन

आईपीएल (IPL) के दौरान क्लॉय अमांडा बेली (Chloe Amanda Bailey) कई बार विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती हैं. इस हसीना को आरसीबी की जर्सी (RCB Jersey) पहन का फोटो क्लिक कराना काफी पसंद है.