पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण
इससे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जलवायु कार्रवाई पर भारत और फिनलैंड के बीच साझेदारी और मजबूत होगी
प्रविष्टि तिथि: 05 MAR 2026 4:53PM by PIB Delhi
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और फिनलैंड की जलवायु और पर्यावरण मंत्री सुश्री सारी मुलतला ने नई दिल्ली में भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।
श्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत ने वर्ष 2020 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया है। इससे ज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, वन और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर सहयोग और गहरा होगा।
Happy to note that India has renewed the Memorandum of Understanding on Environmental Cooperation signed in 2020, deepening cooperation on pollution prevention and control, waste management, climate change, forests and natural resource management through knowledge and technology… pic.twitter.com/yORxaVFKXO
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) March 5, 2026
नवीनीकृत समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक संरचित ढांचा प्रदान करना जारी रखेगा, जिसमें मुख्य रूप से वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण (दूषित मिट्टी फिर से उपयोग के लिए तैयार करना); अपशिष्ट प्रबंधन (खतरनाक अपशिष्ट, अपशिष्ट-से-ऊर्जा और पुनर्चक्रण सहित); प्राकृतिक संसाधनों और वनों के उपयोग में चक्रीय अर्थव्यवस्था और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना; जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन; पर्यावरण और वन निगरानी (डेटा प्रबंधन सहित); और समुद्री और तटीय संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग तथा एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन शामिल हैं।
दोनों पक्षों ने केंद्रित संवाद और संयुक्त पहलों के माध्यम से चक्रीय अर्थव्यवस्था पर सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।



****
पीके/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2235673) आगंतुक पटल : 8
