News in Brief

T20 World Cup England Squad: भारत के बाद 2022 में खिताब जीतने वाले इंग्लैंड ने भी टी20 वर्ल्ड कप लिए टीम का ऐलान कर दिया. उसने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे मैच में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज जोश टंग को स्क्वॉड में शामिल किया है. टंग की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लिश टीम ने जनवरी 2011 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है. यह गेंदबाज पहली बार टी20 टीम में शामिल हुआ है.

श्रीलंका दौरे के लिए भी टीम का ऐलान

इंग्लैंड ने अगले साल होने वाले पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के अलावा श्रीलंका दौरे के लिए भी अपनी टीम का ऐलान किया है. इस दौरे में 22 जनवरी से 3 फरवरी तक तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे. यह फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए अहम है. इससे दोनों टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ​2025 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग-11! स्टीव स्मिथ OUT, तेम्बा बावुमा कप्तान, भारत के 3 खिलाड़ी सेलेक्ट

चोटिल आर्चर को भी चुना

ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी प्रारंभिक टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है, लेकिन वे श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे. इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान उनके बाएं हाथ में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद वे रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को दौरे वाली टीम में शामिल किया गया है, जिससे आर्चर की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के पेस ऑप्शन मजबूत होंगे.

जैक्स और क्रॉली की वापसी

सरे के बैटिंग ऑलराउंडर विल जैक्स अक्टूबर में न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे पर नहीं जा पाए थे. अब वह वनडे और टी20 दोनों टीमों में वापस आ गए हैं. केंट के ओपनर जैक क्रॉली को दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में वापस बुलाया गया है. इंग्लैंड की टीम 18 जनवरी 2026 को श्रीलंका के लिए रवाना होगी.

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर का क्या होगा… कुर्सी रहेगी या जाएगी? 48 घंटे में दूसरी बार हेड कोच के सपोर्ट में उतरा BCCI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 और श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.

श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड.