World News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बीच अब बांग्लादेश ने भी ट्रंप के साथ व्यापार समझौता कर लिया है. दोनों देशों के बीच बीते सोमवार 9 फवरवरी 2026 को टैरिफ को लेकर समझौता हुआ. इसके तहत अमेरिका की ओर से बांग्लादेश के कुछ टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके चलते अब बांग्लादेश के टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी. बदले में बांग्लादेश ने भी अमेरिका के लिए अपना फूड-एग्रीकल्चर मार्केट खोला है.
अमेरिका-बांग्लादेश समझौता
अमेरिका ने हाल ही में बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और बांग्लादेश से इंपोर्ट पर पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariffs) को घटाकर 19 प्रतिशत करने के लिए पारस्परिक व्यापार समझौते का ऐलान किया है. इस समझौते के तहत बांग्लादेश अमेरिका के लिए इंडस्ट्रीयल, एग्रीकल्चर गुड्स, केमिकल, मेडिकल डिवाइस, मशीनरी और मोटर पार्ट्स समेत डेयरी प्रोडक्ट्स, पोल्ट्री, फल और ट्री नट्स का मार्केट खोलेगा. व्हाइट हाउस के मुताबिक समझौते के तहत बांग्लादेश को इसके बदले वहां मैनुफैक्चर होने वाले सामानों पर जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ रेट मिलेगी.
ये भी पढ़ें- नरक से भी बदतर नदी…. दुनिया का सबसे बड़ा गार्बेज डंप, दूर-दूर तक कचरे के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता
अमेरिका से आने वाले कॉटन पर जीरो टैरिफ
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका से एक और डील की है, जिसके तहत अमेरिका से आने वाले कॉटन पर ढाका ने जीरो परसेंट टैरिफ कर दिया है. यानी अगर बांग्लादेश की ओर से अमेरिका से रुई खरीदकर कोई रेडीमेड शर्ट बनाई जाती है तो उस कॉटन पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा. खास बात ये है कि इस समझौते में केवल कॉटन ही नहीं बल्कि अमेरिकी कॉटन से बने शर्ट समेत दूसरे टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स को भी US में ड्यूटी फ्री एंट्री मिलेगी. बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए यूनुस ने इस डील को ऐतिहासिक बनाया है.
ये भी पढ़ें- ट्रंप की थू-थू, ओबामा का मजाक उड़ाने पर बढ़ा बवाल, इंटरनेट ने बता दिया नस्लवादी
बांग्लादेश टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा फायदा
बता दें कि बांग्लादेश में कुल एक्सपोर्ट का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा टेक्सटाइल सेक्टर से आता है. वहीं ढाका को कॉटन और फैब्रिक के लिए अबतक भारत पर ही निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अमेरिका के साथ इस नई डील के बाद बांग्लादेश की लागत घटेगी और उसका मुनाफा भी बढ़ेगा. बाग्लादेश और अमेरिका की इस डील से भारत, पाकिस्तान और वियतनाम जैसे देशों को तगड़ा मुकाबला मिल सकता है.
