भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. जवाब में कीवी टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा है. न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और टिम सिफेर्ट ने 44, 62 रनों की पारियां खेली.इसके बाद डेथ ओवरों में डैरिल मिचेल ने 39 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 215 रन पहुंचा दिया. भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लेने का कारनामा किया.लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक ऐसा कारनामा हुआ,जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी. दरअसल, टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आज के मैच शानदार फील्डिंग करते हुए 1 पारी में 4 कैच लपकने का कारनामा कर दिखाया. इसी के साथ रिंकू ने टीम इंडिया के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
रहाणे हैं नंबर 1
टीम इंडिया के बेहतरीन क्रिकेटर दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के नाम पर भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड है. बता दें कि रहाणे ने साल 2014 में इंग्लैड के खिलाफ विदेशी पिच पर इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को दर्ज करवाया था.उन्होंने बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में 4 शानदार कैच झटकने का कारनामा किया है. रहाणे काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. कभी वह टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हुआ करते थे. देखना दिलचस्प होगा वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा वापसी कर पाएंगे या नहीं.
रिंकू ने की बराबरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वाइजेग के वीडीसीए में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में रिंकू सिंह ने अपने नाम पर जबरदस्त रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ रिंकू ने फील्डिंग पर अपना जादू दिखाते हुए गजब की फूर्ती दिखाई और 4 कैच लपकर उन्होंने रहाणे के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वह भारत के लिए एक पारी में 4 कैच लपकने वाले प्लेयर बने हैं.
भारत को 216 रनों का लक्ष्य
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज विशाखापटनम में चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजालैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, जिसे कीवी खिलाड़ियों ने काफी हद तक सही साबित करते हुए टीम इंडिया के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा है. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉन्वे ने 44 रन और टिम सिफेर्ट ने 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. बची कसर को डेरिल मिचले ने पूरा करते हुए 18 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम का स्कोर 215 रनों तक पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें: विराट से विलियमसन तक: Fab 4 में कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का असली किंग? समझें पूरा समीकरण
