
Lalit Modi Apology: विदेश मंत्रालय की तरफ से सभी भगोड़ों को वापस लाने के लिए भारत के जरिए कदम उठाने की बात कहे जाने के कुछ दिनों बाद ललित मोदी ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांगी है. ललित मोदी ने सोमवार को X पर माफी मांगते हुए लिखा,’उनका इरादा किसी को, खासकर भारतीय सरकार को ठेस पहुंचाने का नहीं था, जिसका वे बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पिछली टिप्पणियों को गलत समझा गया मैं एक बार फिर माफी मांगता हूं.’
ललित मोदी की माफी के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा,’भारत आओ और सामने से कहो. जब आपको कानून की इतनी इज्ज़त है, तो इंडियन कोर्ट से लाइव ब्रॉडकास्ट क्यों नहीं करते? TRP 2008 के IPL फाइनल से भी ज़्यादा होगी.’ एक और यूजर ने लिखा,’हर गलती की कीमत चुकानी पड़ती है.’
I apologise if I have hurt anyone feelings especially the Indian Government who I have the highest respect and regard for. The statement was misconstrued and was never intended to be as played out. Once again my deepest apologies
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) December 29, 2025
ललित मोदी ने क्यों मांगी माफी?
दरअसल विजय माल्या और ललित मोदी की पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रही थी. विजय माल्या के जन्मदिन के मौके पर बनाए गए इस वीडियो में दोनों को ‘भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े’ के तौर पर पेश किया गया था. खुद ललित मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए माल्या और खुद को ‘भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े’ बताया था.
ललित मोदी का कैप्शन
ललित मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’चलिए कुछ ऐसा करते हैं, जिससे इंटरनेट पर फिर से तहलका मच जाए. मेरे दोस्त विजय माल्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. लव यू.’
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
ललित और विजय माल्या का वीडियो वायरल होने के बाद विदेश मंत्रालय ने उन लोगों के बारे में भारत के रुख को दोहराया, जिनपर देश में आरोप लगे हैं लेकिन वे विदेश में रह रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा,’हम भारत में कानून के जरिए वांछित और फरार लोगों की वापसी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इस विशेष वापसी के लिए हम कई सरकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं और प्रक्रियाएं जारी हैं.’

