why Genghis Khan’s return from India: लगभग 800 साल पहले मंगोलों के महान नेता तेमुजिन थें जिन्हें बाद में चंगेज खां कहा जाने लगा, उन्होंने काले सागर से प्रशांत महासागर तक एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया था. सन 1162 में बैकाल झील के पूर्व में जन्मे चंगेज का जन्म ही असाधारण था. कहा जाता है कि जन्म के समय उसके हथेली में खून का थक्का था. चंगेज खां ने अपने जीवन में कई बड़े युद्ध लड़े, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि वह भारत से वापस क्यों लौट गया था.
भारत से क्यों वापस लौटा चंगेज
चंगेज खां ने ख्वारिज्म साम्राज्य के आखिरी शासक जलालउद्दीन के हमला बोला था जिससे बचकर वो भारत की तरफ भाग गया था. इसके बाद चंगेज खां जलालउद्दीन का पीछा करते-करते सिंधु नदी के तट पर पहुंच गया. जहां दोनों की सेना जबरदस्त युद्ध हुआ था. चंगेज की सेना ने जलाल की सेना को 3 तरफ से घेर लिया था, और चौथे तरफ सिंधू नदी बह रही थी. विलहेल्म बारथोल्ड की किताब ‘तुर्किस्तान डाउन टु द मंगोल इनवेशन’ में बताया गया है कि जलाल ने अपनी सारी नौकाएं नष्ट करवा दीं ताकि उसके सैनिक लड़ाई के मैदान से भाग न सकें. चंगेज के पास उससे अधिक सैनिक थे. चंगेज के पहले हमले को जलाल ने नाकाम किया लेकिन चंगेज के साथ दिक्कत थी कि बहुत छोटे से इलाके में उसके सैनिक फैले हुए थे जिसकी वजह से उन्हें तीर चलाने में दिक्कत हो रही थी और तलवारों से लड़ना पड़ रहा था.”
अधिक गर्मी बना सबसे बड़ा कारण
इसके बावजूद चंगेज खां की सेना का दबाव जब बढ़ने लगा तो जलालउद्दीन दिल्ली के सुल्तान इल्तुतमिश के तरफ रुख किया पर मंगोलों के हमले के डर से शरण देने से मना कर दिया. इसके बाद चंगेज समझ चुका था कि इल्तुतमिश किसी भी हाल में उससे युद्ध नहीं चाहता है, जिसके बाद उसने अपनी सेना भेजी जिन्होंने सिंध नदी पार कर लाहौर और मुल्तान पर हमला भी बोला था लेकिन वो मुल्तान पर कब्जा नहीं कर पाए. साथ ही भारत में उस समय गर्मी का मौसम था जिसके कारण उनके सैनिक बेहाल हो गए और उन्होंने लौटने का फैसला किया.
घोड़ें और चारे की कमी
चंगेज के सामने दूसरी बड़ी चुनौती घोड़ों और उनके चारे की कमी थी. इब्न बतूता के अनुसार, मंगोल सेना के दस हजार घोड़ों को 250 टन चारा और ढाई लाख गैलन पानी की आवश्यकता थी. सिंध और मुल्तान में पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं था.
बीमारियों से परेशान सैनिक
इसके अलावा, चंगेज के सैनिक बीमारियों और बुखार से प्रभावित हो रहे थे. इन कारणों से उन्होंने भारत से वापसी का फैसला किया. चंगेज खां का स्वास्थ्य जुलाई 1227 तक गिरने लगा था. मृत्यु के समय उन्होंने अपने सभी बेटों और विश्वासपात्र जनरलों को अपनी पलंग के पास बुलाया. उन्होंने कहा कि जिंदगी बहुत छोटी है और उन्होंने पूरी दुनिया नहीं जीती है. उन्होंने अपने बेटों को समझाया कि साम्राज्य की रक्षा केवल तब हो सकती है जब वे संगठित रहें और आपस में लड़ाई न करें.
इतिहासकारों के अनुसार, चंगेज ने अपनी सेना की सुरक्षा और साम्राज्य के विस्तार में दूरदर्शिता दिखाई है. भले ही उसने भारत की सीमाओं तक पहुंचकर युद्ध नहीं किया, लेकिन उसकी रणनीति और नेतृत्व क्षमता आज भी इतिहास में प्रशंसनीय मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: न्याय विभाग का यू-टर्न! एपस्टीन दस्तावेजों में ट्रंप की हटाई गई तस्वीर फिर आई सामने
