News in Brief

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या एक लाख से कम

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 13 लाख से कम हुए, ऐसा 57 दिनों के बाद हुआ

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 72,287 की कमी आयी

लगातार 27वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 94.55 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट और गिरकर 4.66 प्रतिशत हुआ, लगातार 16वें दिन 10 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटे में टीके की 27.7 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं

Posted On: 09 JUN 2021 11:52AM by PIB Delhi

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 92,596 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार दूसरे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018U6I.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 12,31,415 हो गयी। लगातार नौवें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 72,287 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 4.23 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BJDY.jpg

साथ ही लगातार 27वें दिन भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,62,664 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 70,068 ज्यादा लोग उबरे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00346VA.jpg

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,75,04,126 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,62,664 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 94.55 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KGFC.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,85,967 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37करोड़ से ज्यादा (37,01,93,563) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 5.66 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 4.66 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 16 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050KMY.jpg

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 23.90 करोड़ से ज्यादा गयी। पिछले 24 घंटे में टीके की 27,76,096 खुराक दी गयीं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 33,44,533 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 23,90,58,360 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं: 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

99,96,113

दूसरी खुराक

68,94,206

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,63,86,094

दूसरी खुराक

87,28,340

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

3,18,51,951

 

दूसरी खुराक

3,18,313

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

7,26,04,407

 

दूसरी खुराक

1,15,39,053

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,12,98,568

दूसरी खुराक

1,94,41,315

कुल

 

23,90,58,360

***

एमजी/एम/पीके/सीएस

(Release ID: 1725570) Visitor Counter : 1