News in Brief

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला ने अपने पति को कंधों पर बैठाकर ग्रामीणों द्वारा घुमाए जाने की घटना का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है, यह घटना कथित तौर पर महिला के भाग जाने के आरोप में हुई थी


खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों ने पीड़िता के बाल भी मुंडवा दिए

आयोग ने मध्य प्रदेश के झाबुआ के डीएम और एसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

जांच की स्थिति और पीड़िता को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) की जानकारी भी मांगी गई है

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2026 12:56PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 13 अप्रैल, 2026 को हुई एक घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि ग्रामीणों ने एक महिला के कंधों पर उसके पति को बैठाकर घुमाया। आरोप है कि महिला भाग गई थी। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला के बाल भी मुंडवा दिए थे। यह घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई।

आयोग ने पाया कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। इसलिए आयोग ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की स्थिति और पीड़ित महिला को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होना चाहिए।

15 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला का पता लगाया और उसे सुरक्षा प्रदान की। एफआईआर दर्ज कर कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

***

पीके/केसी/एमके/एचबी

(रिलीज़ आईडी: 2255236) आगंतुक पटल : 26

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati