वनडे क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में एक से एक बड़े रिकॉर्डधारी हुए हैं. आए दिन वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े कीर्तिमान कायम होते रहते हैं.ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के पास है. वहीं, दूसरे नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है. हालांकि, आज हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी सीरीज में सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी.
विराट कोहली
वनडे क्रिकेट सबसे तेज 11000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली के नाम पर है. कोहली ने ये आंकड़ा मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ पूरा किया था. उन्होंने माइलस्टोन 222 पारियों में हासिल किया था. 2019 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में उन्होंने ये मुकाम हासिल किया था.
रोहित शर्मा
इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा का नाम है.साल 2025 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने ये आंकड़ा पूरा किया था. रोहित को ये माइलस्टोन पूरा करने के लिए 261 पारियों का सहारा लेना पड़ा था.
सचिन तेंदुलकर
लिस्ट में तीसरे पायदान पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम है. साल 2022 में 28 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने 276 पारियों में 11000 रन बनाने के आंकड़े को पूरा किया था. सचिन आज भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर कायम है.
रिकी पोंटिंग
नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास के नंबर 1 बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का नाम है. पोंटिंग ने साल 2008 में 28 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ये आंकड़ा पूरा किया था. इसके लिए उन्हें 286 पारियों का सामना करना पड़ा था.
सौरव गांगुली
पांचवें और आखिरी पायदान पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सौरव गांगुली का नाम है. गांगुली को क्रिकेट जगत में ‘दादा’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 11000 रन बनाने का आंकड़ा 288 पारियों में पूरा किया था.
ये भी पढ़ें: IPL के बाद अब इस लीग में भी नहीं खेलेंगे बांग्लादेशी? महान कप्तान के हैरान कर देने वाले बयान ने मचाई सनसनी
