News in Brief

नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में हिस्सा लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) अब अपने घर लौट गए हैं. सिडनी (Sydney) के होटल में 14 दिनों का क्वारंटीन (Quarantine) पूरा करने के बाद कमिंस समेत सभी खिलाड़ियों को घर वापसी की इजाजत मिल गई. 

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को किया Kiss

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट एंकर क्लॉय अमांडा बेली (Chloe Amanda Bailey) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पैट कमिंस (Pat Cummins) क्वारंटीन से बाहर आए और अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड  बेकी बोस्टन (Becky Boston) को गले लगाया. इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने मास्क हटाकर बेकी को किस (Kiss) कर लिया.
 

पैट कमिंस जल्द बनेंगे पापा

पैट कमिंस (Pat Cummins) के घर में जल्द खुशियां आने वाली हैं.  वो पिता बनने वाले हैं इसका ऐलान उनकी गर्लफ्रेंड बेकी बोस्टन (Becky Boston) ने किया था. बेकी अक्सर इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं. गौरतलब है कि इस कपल ने अभी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

टल गया था IPL 2021

पैट कमिंस आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कोहलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का हिस्सा थे. 4 मई को कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस सीजन को टाल दिया गया. कमिंस समेत बाकी ऑस्ट्रेलियाई दल मालदीव (Maldives) के रास्ते सिडनी पहुंचा, क्योंकि भारत से ऑस्ट्रेलिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया था.