
Indian Student Dies In Germany: जर्मनी में बुधवार 31 दिसंबर 2025 को देर रात नए साल के जश्न के दौरान एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. आग से बचने के लिए एक भारतीय स्टूडेंट ने अपने अपार्टमेंट से छलांग लगा दी, हालांकि बिल्डिंग की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान थोकला ऋतिक रेड्डी के रूप में हुई है. वह बर्लिन में रह रहा था और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप फॉर एप्लाइड साइंसेज’ में MS की पढ़ाई कर रहा था.
जलते अपार्टमेंट से लगाई छलांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक आग की लपटों और धुएं में फंस गए थे, जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह अपार्टमेंट से बाहर कूद गए. इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई. उन्हें एक लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अधिक चोटों के चलते उनकी मौत हो गई. रेड्डी जंगांव जिले के मलकापुर गांव के रहने वाले थे. उन्होंने हनमकोंडा जिले के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक किया था. जून साव 2023 में वह MS की पढ़ाई के लिए जर्मनी के मैगडेबर्ग चले गए थे.
ये भी पढ़ें- उड़ान से पहले छलकाया जाम, मुंह से आने लगी शराब की तेज गंध; कनाडा में गिरफ्तार एयर इंडिया का पायलट
विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रेड्डी दशहरा के मौके पर भारत आने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना यह प्लान टाल दिया था. इसके बदले वह जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में संक्रांति के मौके पर भारत आने की प्लानिंग कर रहे थे. रेड्डी की मौत से उनके परिवारवाले गहरे सदमे में हैं. उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर अपने बेटे के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने की मांग की है. जर्मन अधिकारी भी आग की घटना के कारण की जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर हिन्दू शख्स पर हमला, धारदार हथियार से वार के बाद लगाई आग; अल्पसंख्यकों का दुश्मन बने कट्टरपंथी
अमेरिकी छात्रा की भी हुई मौत
बता दें कि बीते दिनों अमेरिका में भी तेलंगाना के जंगांव जिले की एक छात्रा सहजा रेड्डी उडुमाला की उनके घर में आग लगने के कारण मौत हो गई थी. वह न्यूयॉर्क के अल्बानी में रहती थी और हायर स्टडीज के लिए अमेरिका गई थी. यह घटना 4 दिसंबर 2026 को हुई थी. 24 साल की उडुमाला के घर पर आग तब लगी जब वह सो रही थी. पुलिस के मुताबिक छात्रा का शरीर 90 फीसदी जल चुका था.
