वॉशिंगटन में आयोजित नए “पीस बोर्ड” (Peace Board) की पहली बड़ी बैठक उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंच से ऐसी टिप्पणियां कर दीं, जिन पर अब दुनिया भर में बहस छिड़ गई है. समाचार एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इस बैठक में शामिल विश्व नेताओं का स्वागत बड़े गर्मजोशी भरे अंदाज में किया. लेकिन भाषण के दौरान उन्होंने कई व्यक्तिगत और मजाकिया टिप्पणियां भी कर दीं, जो सुर्खियों में आ गईं.  जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. नेताओं की तारीफ करते-करते ट्रंप ने निजी टिप्पणियां, मजाक और बड़े राजनीतिक दावे किए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आगे निकलने की बात भी कही, जबकि कई देशों ने इस मंच से दूरी बनाई हुई है. 

वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को ट्रंप की नई ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली मीटिंग हुई, जो गाजा के पुनर्निर्माण और शांति के लिए बनाई गई है. ट्रंप ने खुद को चेयरमैन बताते हुए मीटिंग की कमान संभाली. स्टेज पर इंडोनेशिया के प्रबोवो सुबियांतो, पैराग्वे के सैंटियागो पेना, अजरबैजान के इल्हाम अलीयेव जैसे नेता बैठे थे.फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फैंटिनो भी मौजूद थे, और उनके सामने रेड MAGA हैट्स रखी गईं. मीटिंग शुरू होते ही बैकग्राउंड में जेम्स ब्राउन का पुराना गाना ‘इट्स ए मैन्स मैन्स मैन्स वर्ल्ड’ बजने लगा, जो माहौल को और खुशनुमा बना रहा था.

ट्रंप ने पहले 25 मिनट तक सिर्फ नेताओं की तारीफों में गुजारे. किसी को ‘सख्त’ कहा, किसी को ‘स्ट्रॉन्ग’, किसी को ‘ब्यूटीफुल’. अपनी एडमिनिस्ट्रेशन, हॉल, सबकी तारीफ में ट्रंप ने ‘ब्यूटीफुल’ शब्द कम से कम 14 बार बोला. 

ट्रंप का वो चौंकाने वाला कमेंट
फिर ट्रंप ने पैराग्वे के 47 साल के प्रेसिडेंट सैंटियागो पेना की तरफ इशारा किया और बोले, “ये जवान, हैंडसम लड़का है. जवान और हैंडसम होना अच्छा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मुझे पसंद आए. मुझे जवान, हैंडसम मर्द पसंद नहीं. औरतें पसंद हैं. मर्दों में कोई इंटरेस्ट नहीं.” कमरे में हंसी छा गई, कुछ नेता नर्वसली हंस रहे थे. ट्रंप ने इंडोनेशिया के प्रबोवो की ‘टफ’ फेस की भी तारीफ की. रॉयटर्स ने लिखा है, “ट्रंप ने लीडर्स को पर्सनल फ्लैटरी से नवाजा, लेकिन जो नहीं आए उन्हें चेतावनी दी ‘तुम मेरे साथ क्यूट मत खेलो.'” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा भी तेज हो गई.

गाजा पर बड़े ऐलान, लेकिन सवाल बाकी
ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका $10 बिलियन देगा बोर्ड को, और दूसरे देशों ने $7 बिलियन का वादा किया. गाजा में 1 लाख घर बनाने की प्लानिंग है, इंफ्रास्ट्रक्चर पर $5 बिलियन. बाद में 4 लाख घरों तक पहुंचना है. ट्रंप बोले कि गाजा का युद्ध ‘ओवर’ है, लेकिन इजरायली अटैक्स की खबरें आ रही हैं .बोर्ड में फिलिस्तीनी प्रतिनिधि नहीं हैं, और कई बड़े यूएस एलाइज जैसे यूरोपीय देश शामिल नहीं हुए. क्रिटिक्स कहते हैं कि ये यूएन के काम में दखल दे सकता है. ट्रंप ने यूएन को ‘हेल्प की जरूरत’ वाला बताया और कहा कि बोर्ड उससे बड़ा हो सकता है.