Donald Trump speech at Davos 2026: दुनियाभर में मची उथल पुथल के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अपने पहले साल के कार्यकाल में लोग उनसे बेहद खुश हैं.ट्रंप ने आरोप लगाया कि जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी और महंगाई बढ़ रही थी. लेकिन अब उनकी सरकार में हालात बिल्कुल उलट हैं.
‘यूरोप को यूएस से सीख लेनी चाहिए’
अपने संबोधन में ट्रंप ने यूरोप की नीतियों की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘मुझे यूरोप पसंद है. मैं चाहता हूं कि वह आगे बढ़े लेकिन सच ये है कि वो फिलहाल सही दिशा में नहीं जा रहा है. उसे तरक्की के लिए अमेरिका जैसी नीतियां अपनानी चाहिए.’
ट्रंप ने यूरोप में बढ़ते खर्चों, व्यापार नीतियों और माइग्रेशन पॉलिसीज को भी कटघरे में खड़ा किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इन खराब फैसलों की वजह से यूरोप के कई हिस्से अब वैसे नहीं रहे. जैसे वे पहले हुआ करते थे. उन्होंने कहा कि अपने देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए यूरोप को यूएस से सीख लेनी चाहिए.
‘दुनिया का सबसे हॉट देश है US’
अपनी मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बातों को ट्रंप ने एक बार फिर दावोस में दोहराया. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अब यूएस दुनिया का सबसे हॉट देश है. जिससे हर कोई जुड़ना चाहता है. अपने संबोधन में उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल को सर्वश्रेष्ठ बताया. ट्रंप ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कार्यकाल रहा है. मुझे नहीं लगता कि किसी भी राष्ट्रपति का पहला साल इससे बेहतर रहा होगा… मुझे एक बुरी स्थिति विरासत में मिली थी, और अब हमारे पास दुनिया का सबसे हॉट देश है.’
‘ग्रीनलैंड की सुरक्षा हमारे सिवाय कोई नहीं कर सकता’
ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपनी चाहत एक बार फिर जाहिर की. उन्होंने कहा, यह बर्फ का एक बड़ा खूबसूरत टुकड़ा है. मैं डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों का सम्मान करता हूं. सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान हमने ग्रीनलैंड को बचाया था. लेकिन हम मूर्ख थे, जो हमने ग्रीनलैंड को वापस कर दिया. सच ये है कि ग्रीनलैंड की सिक्योरिटी हमारे अलावा कोई और मुल्क नहीं कर सकता. केवल हम ही वो मुल्क हैं, जो ग्रीनलैंड को बचा सकते हैं.
ग्रीनलैंड-डेनमार्क समेत यूरोप के तमाम देशों को खुली धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘अब हम बहुत बड़ी मिलिट्री पावर हैं. दुनिया में यूएस से ज्यादा शक्तिशाली कोई देश हैं. हमें हमारी सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है. इसके लिए हम कदम उठा रहे हैं. अगर इस मामले पर सही डील नहीं होती है तो हम ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए मिलिट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर हमने ऐसा नहीं किया तो रूस-चीन उस पर कब्जा कर सकते हैं.’
‘नाटो से बदले में हमें बहुत कम मिला’
अपनी स्पीच में अमेरिकी राष्ट्रपति नाटो पर भी जमकर भड़के. ट्रंप ने कहा, ‘नाटो की सारी फंडिंग अमेरिका करता है. हमने दशकों तक नाटो को पैसा दिया लेकिन बदले में हमें उससे बहुत कम मिला. दूसरे देश यूएस की सुरक्षा छतरी तो लेना चाहते हैं लेकिन बदले में कुछ भी पे नहीं करना चाहते.’
अपनी खुद की पीठ थपथपाते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मेरे कार्यकाल में अमेरिका दुनिया का इकॉनॉमिक कैपिटल बन चुका है. देश में 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो चुका है. यूएस स्टॉक एक्सचेंज अब तक के सबसे ऊंचे दौर पर है. मुल्क में महंगाई लगातार कम हो रही है. लोग मेरे कार्यकाल से बहुत खुश
