News in Brief

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश के विवाद ने सबको परेशान कर दिया. यह मामला यहां तक पहुंच गया कि उसने भारतीय मैदानों पर खेलने से इनकार कर दिया. इसके बाद आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को जगह दे दी. कुछ ने इस फैसले का समर्थन किया तो कुछ इस पर विरोध जताया. ऑस्ट्रेलिय के पूर्व तेज गेंदबाज और पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने भी इसकी आलोचना की थी. हालांकि, उन्होंने कुछ देर बाद ही इसे डिलीट कर दिया.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे गिलेस्पी

गिलेस्पी ने बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के अपने फैसले के बारे में बात की है. पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) से पोस्ट हटा दिया क्योंकि इस मामले में और जानकारी मांगने की कोशिश के लिए उन्हें ऑनलाइन गालियों का सामना करना पड़ा. यह बातचीत तब शुरू हुई जब गिलेस्पी ने आईसीसी की फैसले लेने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जिज्ञासा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से OUT होने के बावजूद नहीं सुधरा बांग्लादेश, विवादित शख्स को दिया तोहफा, बोर्ड में कराई वापसी

गिलेस्पी ने क्या पूछा था?

अपने अब डिलीट किए गए पोस्ट में गिलेस्पी ने पूछा था, ”क्या आईसीसी की तरफ से कोई स्पष्टीकरण आया है कि बांग्लादेश अपने मैच भारत के बाहर क्यों नहीं खेल सकता? जहां तक मुझे याद है, भारत ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने से मना कर दिया था और उन्हें वे मैच पाकिस्तान के बाहर खेलने की इजाजत दी गई थी. क्या कोई इसे समझा सकता है?”

 

 

ये भी पढ़ें: करोड़ों में बिकी महानतम क्रिकेटर की 78 साल पुरानी कैप, टेस्ट में 99.94 की औसत से ठोके थे 6996 रन

गिलेस्पी ने दिया जवाब

गिलेस्पी का सवाल मैचों को शिफ्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए नियमों को समझने के मकसद से लग रहा था. पोस्ट के बाद 50 वर्षीय गिलेस्पी को कई विरोधी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट हटा दिया. जब एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि उन्होंने पूछताछ वाला पोस्ट क्यों डिलीट किया तो गिलेस्पी ने कहा, ”क्योंकि एक साधारण सवाल पूछने पर मुझे गालियां मिलीं, इसलिए.” आईसीसी ने शनिवार को बीसीबी के साथ बातचीत टूटने के बाद आधिकारिक तौर पर स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के बदले टीम के तौर पर कन्फर्म किया.