News in Brief

Mohammed Siraj: टीम इंडिया ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 का आगाज किया है. मुंबई के वानखेड़े में अमेरिका टीम के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया मुश्किल से 161 रन बना पाई थी. ये टारगेट डिफेंड करने के लिए कमाल की बॉलिंग चाहिए थी, जो टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कर दिखाई. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 3 विकेट लेकर सिर्फ 29 रन दिए और अमेरिका को 132 रनों पर रोकने में अहम रोल अदा किया. पहले सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की उम्दा पारी और फिर सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर ही टीम इंडिया 29 रनों से जीत हासिल की.

ये वही सिराज हैं, जिन्हें टी20 विश्व कप 2026 में जगह नहीं मिली थी. वो करीब 1 साल से बाहर थे, लेकिन हर्षित राणा की चोट के बाद उन्हें अचानक स्क्वाड में जगह मिली. जसप्रीत बुमराह पहला मैच बुखार की वजह से नहीं खेले और इस तरह सिराज को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल गई और पहले ही मौके पर उन्होंने चौका मार दिया. मैच के बाद सिराज ने बताया कि वो किस प्लान के साथ मैदान पर उतरे थे और कैसे उन्होंने टीम की जीत में अहम रोल अदा किया.

सिराज ने मैच के बाद खोला बड़ा राज?

मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन को लेकर पूछे सवालों के खुलकर जवाब दिए. जब उनसे पूछा गया कि जब टीम में आपकी अचानक एंट्री हुई तो क्या आप मानसिक रूप से भावुक थे? क्या आपको लगा कि कुछ खास करना है?

Add Zee News as a Preferred Source

इस सवाल पर सिराज ने कहा, ‘बिल्कुल, भावनाएं होती हैं. एक खिलाड़ी के लिए वर्ल्ड कप खेलना एक अलग ही सपना होता है. मैंने वही लाइन और लेंथ रखी, जो मैं रणजी ट्रॉफी में डाल रहा था. जब हम बैटिंग कर रहे थे, तब मुझे लगा कि नई गेंद से मारना आसान नहीं है. इसलिए मेरा प्लान था कि नई गेंद से विकेट टू विकेट गेंदबाजी करूं और अगर विकेट मिल जाए, तो टीम को बहुत फायदा होगा. यही प्लान था और मैंने उसे सही तरीके से लागू किया और विकेट भी मिले. इसलिए मैं बहुत खुश हूं.’

किस प्लान के साथ उतरी थी टीम?

सिराज से एक सवाल पूछा गया कि टीम इंडिया 161 रन बना पाई थी. ब्रेक के दौरान इन रनों को डिफेंड करने के लिए क्या चर्चा हुई थी और क्या प्लान था और किस वक्त आपको लगा कि टीम सेफ जोन में पहुंच गई है?

इस सवाल पर मोहम्मद सिराज ने कहा, ‘जब ईशान नई गेंद से बैटिंग कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि विकेट दो-तरफा है, यानी टू-पेस्ड है. उसके बाद हमने चर्चा की और महसूस किया कि 170 बहुत अच्छा स्कोर होता, क्योंकि ज्यादा ओस नहीं थी. इसलिए हमें लगा कि 160 से 170 भी मुकाबले के लिए काफी है. प्लान यही था कि पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जाए. यही एकमात्र प्लान था. खासकर अर्शदीप की गेंदबाजी बहुत शानदार रही. उन्होंने तीन ओवर ऐसे डाले, जिससे काफी दबाव बना और उसी वजह से हमें यह नतीजा मिला.’

रात करीब 3 बजे देखे थे अमेरिका टीम के वीडियो

सिराज ने ये भी खुलासा किया है कि टीम इंडिया ने जिन टीमों के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले, उनके लिए वीडियो एनालिसिस जरूरी है. इसलिए मैंने भी वीडियो जरूर देखे. सिराज ने बताया कि, ‘मैंने करीब 3 बजे वीडियो देखे थे. वीडियो एनालिसिस और तैयारी के बिना आप इतने बड़े टूर्नामेंट में नहीं उतर सकते. यह वर्ल्ड कप है.’

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: जिसने पहले मैच में बचाई ‘इज्जत’… उसे अगले मैच से बाहर करेंगे सूर्या? कप्तान के सामने खड़ा हुआ नया संकट