Donald Trump speech: 20 जनवरी 2026 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है. पिछले एक वर्षों में डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए, जिसका दुनिया के कई देशों पर असर देखने को मिला है. पिछले काफी समय से डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते आ रहे हैं, उन्होंने दुनिया के 8 युद्धों को समाप्त कराया है. इन सब के बीच ट्रंप ने आज दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया. 

अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने फिर एक बार पुराना राग अलापते हुए का कि उन्होंने पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले मिलिट्री झगड़े समेत आठ युद्ध रुकवाए थे. ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रुकवाने का क्रेडिट लिया हो, इससे पहले भी उन्होंने कई बार दावा किया है कि दुनिया के 8 युद्धों को रुकवा चुके हैं. इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है. हालांकि इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि भारत ने लगातार किसी तीसरे की मध्यस्थता से इनकार किया है. 

जानिए ट्रंप ने क्या क्या कहा? 

Add Zee News as a Preferred Source

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुंदर स्विट्जरलैंड के दावोस में वापस आकर और इतने सारे जाने-माने बिज़नेस लीडर्स, इतने सारे दोस्तों, कुछ दुश्मनों से बात करके बहुत अच्छा लगा. उन्होंने डेनमार्क के ऑटोनॉमस इलाके ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के अपने वादे को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े लोगों से भरे कमरे में यह कहने के बाद कि सिर्फ़ उनका देश ही ग्रीनलैंड को सुरक्षित कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: ‘अगर आप टेबल नहीं होंगे तो मेन्यू पर होंगे…,’ कनाडाई पीएम की अमेरिका के खिलाफ बड़ी चेतावनी, टैरिफ पर दुनिया को दिया बड़ा संदेश

‘यूएस के लोग मेरे कार्यकाल में सबसे खुश’

इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके पहले साल के कार्यकाल में लोग उनसे बेहद खुश हैं.ट्रंप ने आरोप लगाया कि जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी और महंगाई बढ़ रही थी. लेकिन अब उनकी सरकार में हालात बिल्कुल उलट हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने यूरोप की नीतियों की जमकर आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि यूरोप पसंद हैं. मैं चाहता हूं कि वह आगे बढ़े, लेकिन सत्य यह भी है कि वह फिलहाल सही दिशा में नहीं जा रहा है. यूरोप को और तरक्क करने के लिए अमेरिका की नीतियों को अपनाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: ‘मेरे कार्यकाल के पहले साल से यूएस के लोग बहुत खुश’, दुनियाभर में मची उथल-पुथल के बीच वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में बोले ट्रंप