World Crime News: दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसको जानने के बाद हम हैरान हो जाते हैं. कुछ ऐसा एक प्रकरण इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सफ़ोर्ड क्राउन कोर्ट में एक हत्या का मामला सुना जा रहा था. इस दौरान दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. सजा के ऐलान के बाद जो एक्टिविटी उसने की वह वाकई हैरान करने वाली थी. दोषी को आजीवन कारावास की सजा से अधिक उसको इस बात की चिंता रही कि वह एक वीडियो गेम के रिलीज को नहीं देख पाएगा. आइए आपको पूरा प्रकरण बताते हैं…

क्या है पूरा मामला 

पूरा मामला पिछले साल 30 मई का है. इस दिन 35 वर्षीय रॉबर्ट रिचेंस ने आपातकालीन सेवाओं को फोन किया और बताया कि मुझे नहीं पता, लेकिन मैंने गलती से अपने साथी को मार दिया है. इसके बाद ऑपरेटर्स ने स्पष्टीकरण मांगा. इसपर रिचेंस ने बताया कि वह ईमानदार है और उसको अपने किए पर शर्म आती है, इसलिए उसने इसकी जानकारी दी है. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, जहां पर अधिकारियों को एक दुखद दृश्य और एक अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिली. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने मौके पर क्या पाया? 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 40 वर्षीय राचेल वॉन को घर के अंदर बेहोश है. इनको ही मारने की जानारी रिचेंस की ओर से दी गई थी. हालांकि, आपातकालीन कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद, उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. इस पूरे प्रकरण का मामला कोर्ट पहुंचा. रिचेंस पर उसी दिन औपचारिक रूप से आरोप लगाया गया और बाद में दिसंबर में उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. वहीं, इस सप्ताह सजा का ऐलान किया गया और आजीवन सजा सुनाई गई. इसमें न्यूनतम 16 साल और एक महीने की कैद अनिवार्य है.

‘अरे मुझे उम्रकैद हो गई है…’

अदालत की ओर से फैसला सुनाने के बाद थेम्स वैली पुलिस  रिचेंस को लेकर जाने लगी. गिरफ्तारी के बाद कार में रिचेंस ने कहा कि मुझे जीटीए और उसकी बहुत याद आएगी. हालांकि, हत्या के आरोप में गिरफ्तारी के दौरान इस तरह की टिप्पणी सुनकर एक अधिकारी हैरान रह गया. उसने तुरंत रिचेंस से पूछा कि कौन से गेम की बात कर रहा था. इसके जवाब में उसने कहा ‘जीटीए 6’. इसपर अधिकारी ने बताया कि इस गेम को रिलीज होने में अभी कई महीने का वक्त है, तभी रिचेंस को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ और उसने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि मुझे तो उम्रकैद की सजा मिली है. अदालत ने घर में हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 

यह भी पढ़ें: UK के राजदूत का एपस्टीन विवाद में नाम आने से बढ़ा बवाल, PM स्टार्मर के ‘राइट हैंड’ ने दिया इस्तीफा

 

अधिकारियों ने की निंदा 

दोषी को सजा सुनाए जाने के बाद वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने इस मामले को लेकर बताया कि मेरी संवेदनाएं रैचेल वॉन के परिवार और उन सभी लोगों के साथ हैं जो उनसे प्यार करते थे. उन्होंने हमले के बाद रिचेंस के व्यवहार की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘रॉबर्ट रिचेंस की हरकतें बेरहम थीं. उन्होंने रैचेल को उसके घर में अकेला छोड़ दिया, उसकी मदद करने या चिकित्सा सहायता दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया, और जब उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा, तभी उन्होंने पुलिस से संपर्क किया.’

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की आवामी लीग का आलीशान हेड ऑफिस बना बदबूदार टॉयलेट, किस नेता की हो रही जय-जयकार! क्या चुनाव से पहले ही तय हो गया नतीजा?