Tarique Rahman and Pakistan: बांग्लादेश चुनावों में तारिक रहमान की बीएनपी ने 209, उसके सहयोगियों ने 3, जमात ने 77 और जेन Z आंदोलन से निकली नेशनल सिटिजंस पार्टी ने 6, बांग्लादेश जातीय पार्टी ने 1 और अन्य ने 3 सीटें जीतीं. बीएनपी सुप्रीमो तारिक रहमान ने चुनाव अभियान की शुरुआत जिस नारे से की उसने, भारत और पाकिस्तान दोनों को चौंकाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक रहमान के इस नारे – ‘न दिल्ली, न रावलपिंडी, ना कोई और देश…सबसे पहले बांग्लादेश’ ने बीएनपी की जीत की बुनियाद रख दी थी.

कैसी होगी बीएनपी की विदेश नीति?

समय बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. बीएनपी 20 साल बाद सत्ता में आई है. बीस साल पहले बीएनपी सरकार के भारत सरकार के साथ कभी गर्म तो कभी नर्म वाले रिश्ते थे. हालांकि आज के बांग्लादेश की प्राथमिकताएं दूसरी हैं. इसलिए तारिक रहमान की आगामी सरकार की विदेश नीति की चर्चा जोर पकड़ रही है. मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में ढाका और इस्लामाबाद के रिश्तों में गर्मजोशी आई. 15 साल बाद दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई. चटगांव से कराची के बीच समुद्री जहाजों का आवागमन आसान हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

इसलिए बीएनपी से ये उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह पाकिस्तान से पूरी तरह दूरी बना लेगी. हालांकि इतना संभव है कि जमात की इस बार उनकी सरकार में कोई भूमिका नहीं होगी इसलिए बांग्लादेश का रुख इस बार भारत के लिए नर्म हो सकता है.