
Mohammed Siraj: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वनडे इंटरनेशनल में वापसी कर रहे मोहम्मद सिराज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. स्टार तेज गेंदबाज को रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद ने कप्तान नियुक्त किया है. हैदराबाद के एलीट ग्रुप डी में बने रहने के कारण, चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सिराज को सौंपी है.
हैदराबाद अपने शेष दो रणजी ट्रॉफी मैच घरेलू मैदान पर खेलेगी। 22 जनवरी से मुंबई और 29 जनवरी से छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम फिलहाल ग्रुप डी में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जिससे उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की थोड़ी बहुत संभावना है.
Add Zee News as a Preferred Source

