nihilist penguin meme​: सोशल मीडिया पर एक पेंगुइन की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक अकेला पेंगुइन अपने कॉलोनी से दूर, बर्फीली पहाड़ियों की ओर चलता दिख रहा है. इंटरनेट पर इसे निलहिस्ट पेंगुइन कहा जा रहा है. लोग इसे मजाक और जीवन के गहरे अर्थ दोनों के रूप में शेयर कर रहे हैं. लेकिन असल में यह पेंगुइन क्या कर रहा है और वह समुद्र से इतनी दूर क्यों गया, इसके बारे में जानेंगे.

वीडियो में क्या था?
वीडियो 2007 की डॉक्यूमेंट्री एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड से है, जिसे वेर्नर हर्जोग ने बनाया था. इस क्लिप में एक एडेली पेंगुइन समुद्र के पास रहने वाले अपने समूह से अलग होकर लगभग 70 किलोमीटर दूर पहाड़ियों की ओर जा रहा है. आमतौर पर पेंगुइन समुद्र और अपने कॉलोनी के पास रहते हैं, इसलिए यह व्यवहार बहुत अलग और असामान्य माना जा रहा था.

क्यों हुआ वायरल?
ये क्लिप इसलिए वायरल हुआ क्योंकि लोग इस पेंगुइन को अलग तरह से देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे स्वतंत्रता, विद्रोह या अस्तित्व की खोज का प्रतीक बताया जा रहा है. लोग इस पेंगुइन पर कैप्शन लिख रहे हैं जैसे पेंगुइन जानता है, विद्रोह करता हुआ या अज्ञात की ओर बढ़ता हुआ. इन अर्थों में अधिकतर इंसानी भावनाओं और कहानियों को दर्शाया गया है, न कि पेंगुइन के असली व्यवहार को बताया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके पीछे कई कारण?
वैज्ञानिकों के मुताबिक एडेली पेंगुइन सामान्य रूप से अपने भोजन और प्रजनन क्षेत्र के पास रहते हैं. कभी-कभी कोई पेंगुइन भटक सकता है, लेकिन इतनी दूर और बंजर पहाड़ियों की ओर जाना असामान्य है. इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं. जैसे कि पेंगुइन का दिशा भटकना, किसी बीमारी या चोट की वजह से असामान्य चलना, या नई जगह का पता लगाना, खासकर युवा पेंगुइनों में ऐसा होता है.

डॉ. ऐनली कहते हैं, “मैंने कभी ऐसा पेंगुइन नहीं देखा जो चट्टान से टकरा रहा हो, लेकिन वे भ्रमित जरूर हो सकते हैं.” यानी, असामान्य व्यवहार का मतलब यह नहीं कि पेंगुइन जानबूझकर ऐसा कर रहा है. यह अक्सर व्यक्तिगत भिन्नता, तनाव या पर्यावरणीय परिस्थितियों का परिणाम होता है.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, एक अकेला भटका हुआ पेंगुइन किसी संकट का संकेत नहीं है. वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि कई जानवरों में कभी-कभी असामान्य व्यवहार देखने को मिलता है. इंटरनेट ने इसे एक प्रतीक बना दिया है, लेकिन यह केवल एक अलग मामला है और पूरी आबादी के लिए खतरा नहीं है. ऐसे मौकों से विज्ञान को भी नई जानकारी मिलती है.

विद्रोह या अपने उद्देश्य की खोज!!!
सोशल मीडिया इसे मजेदार और गहरे अर्थ वाला मीम बनाता है. यह पेंगुइन अकेलेपन, विद्रोह या अपने उद्देश्य की खोज का प्रतीक बन गया है. लेकिन वैज्ञानिक इसे केवल व्यक्तिगत व्यवहार का उदाहरण मानते हैं. यह न तो नई प्रवृत्ति दिखाता है और न ही विकासात्मक बदलाव का संकेत को दिखाता है. इस क्लिप ने यह दिखाया कि कभी-कभी जानवरों का व्यवहार हमारी उम्मीदों से अलग हो सकता है. सोशल मीडिया इसे अलग नजरिए से देखता है और अर्थ जोड़ता है, जबकि विज्ञान इसे तथ्यात्मक तरीके से समझता है. इसलिए निलहिस्ट पेंगुइन मजेदार है, लेकिन इसके पीछे का विज्ञान भी बहुत दिलचस्प है.
ये भी पढ़ें: चेरनोबिल में फिर मंडराया मौत का साया! रूसी हमले के बाद न्यूक्लियर प्लांट की बिजली गुल, क्या टल गया 1986 जैसा महाविनाश?