
Iran- US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल में ही अमेरिका के राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ समय में फिर से ईरान पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है. ट्रंप के इस संकेत के बाद ईरान पर अमेरिकी हमले की संभावना बढ़ गई है. इस तनाव ने दुनिया में हलचल पैदा कर दी है. इस बीच पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ईरान में रहने वाले सभी पोलिश नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है.
दरअसल, एक पीसी के दौरान पोलिश पीएम ने कहा कि जो भी लोग अभी भी ईरान में हैं, उन्हें तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में किसी को भी उस देश की यात्रा करने की योजना नहीं बनानी चाहिए.
अमेरिका-ईरान के बीच तीव्र संघर्ष की संभावना
पोलैंड के पीएम ने कहा कि तीव्र संघर्ष की संभावना बहुत वास्तविक है और कुछ, एक दर्जन या कई दर्जन घंटों में, निकासी अब एक विकल्प नहीं रह सकती है. हैरान करने वाली बात है कि हाल के महीनों में यह दूसरी बार है, जब जब पोलिश सरकार ने अपने नागरिकों से देश छोड़ने का आह्वान किया है.
खबर अपडेट की जा रही है…

