PIB Headquarters
युवा संगम
युवा सहभागिता के माध्यम से भारत का परिचय
प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2026 10:59AM by PIB Delhi
|
मुख्य बिंदु |
|
एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ जुड़ता युवा वर्ग
भारत केवल अध्ययन का विषय नहीं, बल्कि अनुभव की अनुभूति है। हमारे राष्ट्र को वास्तव में समझने का अर्थ है—यहाँ के लोगों, यहाँ के परिदृश्य और परंपराओं के विविध ताने-बाने से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ना। ‘युवा संगम‘ भारतीय युवाओं के लिए उसी अनुभव के अवसर उपलब्ध कराता है। यह कार्यक्रम ‘अनुभव-आधारित शिक्षा‘ और ‘राष्ट्रीय एकता‘ को युवा विकास के पूरक स्तंभों के रूप में क्रियान्वित करता है।
भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ (ईबीएसबी) पहल के तहत शुरू किया गया ‘युवा संगम‘ एक अनूठा युवा विनिमय कार्यक्रम है, जो देश के विभिन्न हिस्सों के युवाओं को एक मंच पर लाता है। यह कार्यक्रम 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए तैयार किया गया है, जिसमें छात्र, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवायकेएस) के स्वयंसेवक तथा युवा पेशेवर शामिल हैं। शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में और उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से क्रियान्वित यह पहल, विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के जुड़ाव के लिए एक व्यवस्थित मंच प्रदान करती है।
|
एक भारत श्रेष्ठ भारत – सांस्कृतिक जुड़ाव की वैचारिक पृष्ठभूमि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के अवसर पर 31 अक्टूबर 2015 को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ (ईबीएसबी) की शुरुआत की गई थी। इस पहल की परिकल्पना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संबंधों को गहरा कर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी। यह इस तथ्य को मान्यता देता है कि भारत की विविधता को केवल सिद्धांतों में नहीं, बल्कि साझा अनुभवों के माध्यम से ही सबसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। अपने मूल स्वरूप में, एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) एक व्यवस्थित ढांचा तैयार करता है, जहाँ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता है। इसका उद्देश्य भाषा सीखने, संस्कृति, परंपरा एवं संगीत, पर्यटन एवं खान-पान, खेल और बेहतरीन अनुभवों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी निरंतरता है। यह केवल एक बार आयोजित होने वाले आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के बीच दीर्घकालिक और वर्षभर चलने वाले जुड़ाव का निर्माण करता है। यह युवाओं को समय के साथ एक-दूसरे के साथ संवाद करने, सीखने और परस्पर सहयोग करने में सक्षम बनाता है। यह कार्यक्रम ‘संपूर्ण सरकार‘ के दृष्टिकोण का अनुसरण करता है, जिसमें कई मंत्रालय और संस्थान सम्मिलित हैं। यह सुनिश्चित करता है कि जुड़ाव के अवसर केवल कक्षाओं और परिसरों तक सीमित न रहकर, सामुदायिक स्तर और सांस्कृतिक मंचों तक—यानी बहु-स्तरीय रूप में—उपलब्ध हों। अनिवार्य रूप से, एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) एक राष्ट्रीय शिक्षण इकोसिस्टम का निर्माण करता है। यह लोगों को उनके तात्कालिक परिवेश से बाहर निकलकर भारत का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। ‘युवा संगम‘ जैसी पहल इसी विजन को आगे बढ़ाती हैं, जो ‘एक भारत‘ के विचार को एक जीवंत और साझा वास्तविकता में बदल देती हैं। |
प्रतिभागी सुनियोजित दौरों के लिए के लिए अपने संबद्ध राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करते हैं। इस दौरान वे नए सांस्कृतिक परिवेश में कदम रखते हैं, अपरिचित भाषाओं को सुनते हैं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के साथ भोजन, विचार और अपने अनुभव साझा करते हैं। वे प्रमुख संस्थानों, विकास परियोजनाओं और नवाचार केंद्रों का अवलोकन करते हैं। इन संवादों और गतिविधियों के माध्यम से, वे यह समझने लगते हैं कि कैसे विभिन्न क्षेत्र एक साझा राष्ट्रीय विकास यात्रा में अपना योगदान दे रहे हैं।https://ebsb.aicte-india.org/
https://www.ekbharat.gov.in/
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2234587®=3&lang=1
https://www.indiabudget.gov.in/doc/Budget_Speech.pdf?utm{
https://ebsb.aicte-india.org/social-board/index.php?page=1 – पिछले संस्करणों की तस्वीरें
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1979688®=3&lang=2
https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/document-reports/MoE_AR_En.pdf
https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/document-reports/AR_2023-24_en.pdf
पीआईबी रिसर्च
See PDF
*************
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2249054) आगंतुक पटल : 13
