सहकारिता मंत्रालय
युवा सहकार योजना और स्वयंशक्ति सहकार योजना
प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 6:23PM by PIB Delhi
सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक संगठन, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), युवा सहकार और स्वयंशक्ति सहकार योजना का कार्यान्वयन कर रहा है। दोनों योजनाएं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित और समर्थित हैं ।
“युवा सहकार योजना का कार्यान्वयन नए और/या अभिनव विचारों वाली नवस्थापित सहकारी समितियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
स्वयंशक्ति सहकार योजना का उद्देश्य गरीबों को किफायती, लागत प्रभावी और विश्वसनीय वित्तीय सेवाओं तक पहुँच की सुविधा प्रदान करना है; महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सामान्य/सामूहिक सामाजिक-आर्थिक कार्यकलापों को करने और संधारणीय आजीविका को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त बैंक ऋण तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना है ।
युवा सहकार योजना और स्वयंशक्ति सहकार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए लाभार्थियों के साथ सहकारी समितियों को जारी की गई वित्तीय सहायता का विवरण संलग्नक में दर्शाया गया है I
संलग्नक
युवा सहकार
|
वर्ष |
जारी की गई वित्तीय सहायता (लाख रुपये में) |
लाभार्थी सदस्य |
|
वित्तीय वर्ष 2022-23 |
||
|
आंध्र प्रदेश |
14.75 |
50 |
|
उत्तर प्रदेश |
10.00 |
304 |
|
कुल |
24.75 |
354 |
|
वित्तीय वर्ष 2023-24 |
||
|
बिहार |
38.79 |
300 |
|
राजस्थान |
3.60 |
3001 |
|
उत्तर प्रदेश |
23.92 |
1907 |
|
पश्चिम बंगाल |
70.00 |
NA |
|
कुल |
136.31 |
5208 |
|
वित्तीय वर्ष 2024-25 |
||
|
बिहार |
38.79 |
300 |
|
मध्य प्रदेश |
27.08 |
6172 |
|
राजस्थान |
10.22 |
3245 |
|
उत्तर प्रदेश |
63.88 |
69 |
|
उत्तराखंड |
25.95 |
1224 |
|
कुल |
165.91 |
11010 |
स्वयं शक्ति सहकार
|
वर्ष |
जारी की गई वित्तीय सहायता (करोड़ रुपये में) |
लाभार्थी सदस्य |
|
वित्तीय वर्ष 2022-23 |
||
|
आंध्र प्रदेश |
1000.00 |
230833 |
|
कुल |
1000.00 |
230833 |
|
वित्तीय वर्ष 2023-24 |
||
|
आंध्र प्रदेश |
700.00 |
116667 |
|
केरल |
46.00 |
8255 |
|
मध्य प्रदेश |
0.11 |
1642 |
|
महाराष्ट्र |
10.00 |
1082 |
|
कुल |
756.11 |
127646 |
|
वित्तीय वर्ष 2024-25 |
||
|
आंध्र प्रदेश |
1100.00 |
183333 |
|
केरल |
644.50 |
129760 |
|
मध्य प्रदेश |
0.10 |
989 |
|
महाराष्ट्र |
10.00 |
1129 |
|
कुल |
1754.60 |
315211 |
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2223307) आगंतुक पटल : 15
