
Ukraine Attack In Moscow: रूस-यूक्रेन जंग को पूरे 4 साल पूरे होने वाले हैं. इसकी बरसी पर मॉस्को में एक बड़ा ड्रोन हमला देखने को मिला, जिसके चलते रूस ने मॉस्को स्थित सभी एयरपोर्ट्स बंद कर दिए और फ्लाइट्स पर भी रोक लगा दी. घटना की जानकारी देते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन की ओर से रूसी क्षेत्रों में रात भर ड्रोनों से हमला किया गया. इसमें मुख्य रूप से बेलगोरोड के बॉर्डर एरिया को टारगेट किया गया.
मॉस्को पर हमला
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मॉस्को में इस हमले में कई नागरिक घायल हुए हैं, जिसमें एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है. मंत्रालय ने रविवार 22 फरवरी 2026 को कहा कि रूसी एयर डिफेंस ने 9 क्षेत्रों में 86 यूक्रेनी UAV को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया. इनमें सबसे ज्यादा यानी 29 ड्रोनों को बेलगोरोड क्षेत्र में गिराया गया. इसके बाद सेंट्रल रूस के सारातोव क्षेत्र में 14 ड्रोन गिराए गए.
ये भी पढ़ें- खौफ में भी टस से मस नहीं हो रहा हौसला… ईरान की सड़कों पर फिर दिखा Gen Z का गुस्सा, लगाए खामेनेई की मौत के नारे; विरोध की आग से दहला तेहरान
बंद किए इंटरनेशनल एयरपोर्ट
घटना की जानकारी देते हुए बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि 1 ड्रोन ने सीमा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्रासिवो गांव के पास 1 गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे 1 आदमी समेत 3 साल की 1 बच्ची घायल हो गई. दोनों को माइन-ब्लास्ट ट्रॉमा और छर्रे लगे, जिसके चलते उन्हें जल्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर रूसी सिविल एविएशन एजेंसी ‘रोसावियात्सिया’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण सभी 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट डोमोडेडोवो, वनुकोवो, जुकोवस्की और शेरेमेत्येवो पर एयर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- मसाज सर्विस, नाबालिगों की किडनैपिंग, दुष्कर्म और हत्या… सालों तक कैसे अदृश्य रहा एपस्टीन के यौन शोषण का जाल? अरबपतियों के गंदे राज से हिली दुनिया
रूस ने की जवाबी कार्रवाई
रूस ने भी यूक्रेन को बॉर्डर एरिया और देश में अंदर तक हुए हमलों का जवाब दिया है. इसके लिए मॉस्को की ओर से यूक्रेन के डिफेंस से जुड़े बुनियादी ढांचे को टारगेट किया गया. इन हमलों में यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया. इससे यूक्रेन के कई क्षेत्रों अंधेरा छा गया. हमले को लेकर रूसी अधिकारियों ने कहा कि हमले कभी भी आम जनता को टारगेट नहीं करते.
