
Russia Ukraine peace talks: रूस ने यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों, कीव और खार्किव को निशाना बनाते हुए बहुत बड़ा हमला किया है. लेटेस्ट अटैक में रूसी फौज ने ड्रोन और मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया. रूस का हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिका, यूक्रेन और रूस तीनों यूनाइटेड अरब अमीरात में तीन-तरफा शांति वार्ता कर रहे थे. हमले के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस के नए हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं.
रूस में ठंड के मारे कयामत जैसे हालात
यूक्रेन में इस वक्त ठंड अपने चरम पर है. कई इलाकों में तापमान जीरे के बहुत नीचे है. रूसी हमले में यूक्रेन की बिजली सप्लाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. वहां लोग खुद को गर्म रखने और गर्म पानी के लिए तरस रहे हैं.
