Social Media Curbs for Youth Will Be G-7 Priority: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने कहा है कि आगामी G-7 समिट की अध्यक्षता के दौरान उनकी पहली प्राथमिकता सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुस्प्रभावों से नौनिहालों खासकर टीनेजर्स को बचाने पर रहेगा. मैक्रों ने भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देशों से उनकी कोशिशों का समर्थन करने का आह्वान किया है.
जो चीजें बच्चों के लिए समाज और कानून दोनों जगह बैन वो इंटरनेट के जरिए उनतक क्यों पहुंचे: मैंक्रो
मैक्रोन ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित भारत एआई शिखर सम्मेलन में कहा, ‘हमारे बच्चों के पास ऑनलाइन ऐसी चीजों के संपर्क में आने की कोई वजह नहीं है जो वास्तविक दुनिया में कानूनी रूप से प्रतिबंधित होती है. ऐसे में G-7 की अध्यक्षता के दौरान हमारी प्राथमिकताओं में से एक एआई और डिजिटल एब्यूज से बच्चों को बचाना होगी. आपको बताते चलें कि फ्रांस इसी साल 2026 में रोटेशनल आधार पर G-7 समिट की अध्यक्षता करेगा.
