Mursi Tribe Unique Traditions: दुनिया में अनेकों जनजातियां हैं और ज्यादातर जनजातियां आधुनिकता से दूर हजारों साल पुरानी परम्पराओं को लेकर जी रही हैं. इनका रहन सहन और पहनाया कई बार लोगों को डरा देता है तो ज्यादातर लोग इनके इलाके में जानें से भी डरते हैं. आपने अक्सर अफ्रीका की कुछ जनजातियों के लोगों को फोटो या वीडियो में देखा होगा. कई जनजातियों का रहन सहन और रीति रिवाज बहुत अनोखे और खास होते हैं. इनकी खूबसूरती का पैमाना अलग होता है. चलिए आज हम आपको सबसे खतरनाक जनजातियों में से एक मुर्सी जनजाति के बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं इस जनजाति की महिलाएं होंठों में प्लेट क्यों पहनती हैं और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी कैसी होती है.

बाहरी लोगों के लिए आक्रामक
मुर्सी जनजाति अफ्रीका की सबसे खतरनाक जनजातियों में से एक मानी जाती है. इनका रवैया काफी आक्रामक माना जाता है. रहन सहन, परंपराएं और हिंसक प्रवृत्ति इन्हें अन्य जनजातियों से अलग बनाती है. इस जनजाति के लोगों को इतना खतरनाक माना जाता है कि कोई बाहरी इनके इलाके में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है. मुर्सी जनजाति इथियोपिया के ओमो वैली इलाके में निवास करती है. इस जनजाति के लोगों के शरीर पर विचित्र टैटू देखे जाते हैं. ये बाहरी व्यक्ति के लिए काफी आक्रामक होते हैं. 

यह भी पढ़ें: बिना नहाए पूरी जिंदगी निकाल देती हैं ये महिलाएं! जानें फिर भी क्यों दिखती हैं इतनी सुंदर?

Add Zee News as a Preferred Source

पुरुषों के बीच होता है युद्ध
मुर्सी जनजाति के पुरुषों के बीच “डोंगा फाइट” नाम का एक खतरनाक युद्ध होता है. इस युद्ध के जरिए वो अपनी ताकत और साहस को साबित करते हैं. इस युद्ध में वो लकड़ी की छड़ी से एक दूसरे पर प्रहार करते हैं. 

यह भी पढ़ें:GPS के भरोसे चला ड्राइवर, समुद्र में जा फंसी डिलीवरी वैन! आपकी आंखें खोल देगी ये खबर

महिलाएं क्यों पहनती हैं होंठों में प्लेट(Lip Plate)
इस जनजाति की सबसे खास पहचान ये है कि इनकी महिलाएं अपने होंठों में एक बड़ी डिस्क (Lip Plate) पहनती हैं. ये उन्हें अधिक आकर्षक बनाती है. महिलाओं के होंठों में लगी ये बड़ी गोल प्लेट का सामाजिक महत्व होता है. ये प्लेट महिलाओं की सुंदरता और मैच्योरिटी का प्रतीक मानी जाती है. शुरुआत में ये प्लेट छोटी होती है, लेकिन समय के साथ साथ होंठों की खाल बड़ी करने के लिए प्लेट का साइज बढ़ाया जाता है. जिस महिला के होंठों की प्लेट जितनी बढ़ी होगी वो उनती ही सुंदर मानी जाती है. ये उन महिलाओं की सुंदरता का पैमाना है. इसके अलावा जिन महिलाओं के होंठों की डिस्क बड़ी होती है उन्हें समाज में ज्यादा सम्मान दिया जाता है. 

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सामान्य जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.