News in Brief

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल राउंड कि शुरुआत(6 फरवरी) को हुई. आज से देश के अलग-अलग मैदानों में चार मुकाबले एक साथ शुरू हुए. बंगाल के सामने आंध्र प्रदेश की चुनौती है. झारखंड का मुकाबला उत्तराखंड से हो रहा है.वहीं ,कर्नाटक और मुंबई की टीमें आमने-सामने हैं तो दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर की टक्कर मध्य प्रदेश से हो रहा है. मैच के पहले दिन भारत के कुछ जाने-माने खिलाड़ी मैदान पर उतरे. उनमे से कुछ फेल हो गए तो कुछ ने उम्दा प्रदर्शन किया.

रेडी हुए फेल
कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में जारी तीसरे क्वार्टर फाइनल में बंगाल के खिलाफ टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र की टीम ने दिन की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 264 रन बनाए.इस टीम के लिए कप्तान रिकी भुई ने 83 रन बनाए, जबकि श्रीकर भरत ने 47 रन जुटाए. इनके अलावा, शेख राशिद ने 46 रन और नितीश रेड्डी ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार 50 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि आकाश दीप ने 2 विकेट और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट निकाला है.

आदित्य ने ठोके 83 रन 
में शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो गई है. चार अलग-अलग मुकाबलों में शुरुआती दिन रोमांचक खेल देखने को मिला है.पहले दिन का खेल कुछ इस तरह से रहा.जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेला जा रहे पहले क्वार्टर फाइनल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी झारखंड अपनी पहली पारी में महज 235 रन पर सिमट गई इस पारी में आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 83 रन बनाए, जबकि कप्तान विराट सिंह ने 47 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. उत्तराखंड की तरफ से जन्मेजय जोशी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. आदित्य रावत और मयंक मिश्रा को 3-3 विकेट हाथ लगे.इसके जवाब में उत्तराखंड ने दिन की समाप्ति तक 1 ओवर खेला, जिसमें बगैर कोई विकेट गंवाए 4 रन बना लिए हैं. उत्तराखंड फिलहाल 231 रनों से पीछे है.

Add Zee News as a Preferred Source

200 भी नहीं पहुंची जम्मू कश्मीर
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में जारी दूसरे क्वार्टर फाइनल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 194 रन पर सिमट गई. इस टीम से शुभम खजूरिया ने 140 गेंदों में सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि युद्धवीर सिंह ने 41 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से कुलदीप सेन ने 66 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. 3 विकेट कुमार कार्तिकेय ने निकाले आर्यन पांडे के हाथ में 2 विकेट लगे. इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 10 ओवरों के खेल तक बगैर कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं. यहां से मध्य प्रदेश 166 रन पीछे है.

केएल राहुल रहे फ्लॉप
मुंबई स्थित शरद पवार क्रिकेट एकेडमी बीकेसी में जारी चौथे क्वार्टर फाइनल में मुंबई की टीम को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला भारी पड़ा। यह टीम पहली पारी में महज 120 रन पर सिमट गई.इस पारी में अखिल हरवाडकर ने 60 रन की पारी खेली. टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. विपक्षी खेमे से विध्वथ कावेरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने 3-3 विकेट हासिल किए हैं. एक विकेट विद्याधर पाटिल के नाम रहा.इसके जवाब में कर्नाटक ने 26 ओवरों में 2 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल 54 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं केएल राहुल ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. मोहित अवस्थी और सूर्यांश शेडगे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.

ये भी पढें: इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक का सनसनीखेज बयान, टी20 विश्व कप में टूटेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला