News in Brief

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. 42 बार की चैंपियन टीम मुंबई का पत्ता रणजी ट्रॉफी से कट गया है. कर्नाटक ने एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. कर्नाटक की जीत के हीरो केएल राहुल रहे. कर्नाटक को जीत के लिए चौथी पारी में 325 रन का लक्ष्य मिला था. पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल ने 182 गेंद पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 130 रन की पारी खेली.

राहुल ने रखी जीत की नींव

कर्नाटक की तरफ से राहुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए, जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 59 रन की जरूरत थी.
इसके अलावा एस. रविचंद्रन ने 123 गेंद पर नाबाद 83 और विद्याधर पाटिल ने 30 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने भी 39 रन बनाए. कर्नाटक ने 6 विकेट पर 325 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता.

Add Zee News as a Preferred Source

शार्दुल की टीम बाहर

मैच पर नजर डालें तो मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. यह फैसला गलत साबित हुआ. अखिल हरवाडेकर (60 रन) को छोड़कर मुंबई के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे. टीम 120 रन पर सिमट गई थी. कर्नाटक के लिए विद्वत कविरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने 3-3, जबकि विद्याधर पाटिल ने 1 विकेट लिया था. 

ये भी पढे़ं.. T20 World Cup 2026: Harshit Rana ने दी ऐसी खुशखबरी…फैंस ने ली राहत की सांस

पहली पारी में मुश्किल में थी कर्नाटक

कर्नाटक की पहली पारी मयंक अग्रवाल के 92 रन के बावजूद 173 पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर कर्नाटक को 53 रन की अहम बढ़त मिली थी. मुंबई के लिए मोहित अवस्थी और तुषार देशपांडे ने 4-4, जबकि शार्दुल ठाकुर और सूर्यांश शेड्गे ने 1-1 विकेट लिए थे. मुंबई ने दूसरी पारी में 377 रन बनाए थे। 53 रन की बढ़त की वजह से कर्नाटक को जीत के लिए 325 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.