UAE Changed Office Timing for Ramazan: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रमजान का पवित्र महीना शुरू के साथ ही निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है. UAE में संघीय श्रम नियमों के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के घंटों में आधिकारिक रूप से बदलाव किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई के श्रम कानून के तहत अब निजी क्षेत्र में काम करने वाले मुस्लिम या गैर-मुस्लिम सभी कर्मचारी प्रतिदिन दो घंटे कम काम करेंगे.
यूएई शासन ने इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया है. संघीय अध्यादेश-कानून संख्या 33, 2021 और इसके कार्यान्वयन नियमों के तहत, निजी क्षेत्र के सभी कर्मचारी इस उपवास अवधि के दौरान अपने धर्म की परवाह किए बिना, काम के घंटों में इस कमी के हकदार हैं.
Add Zee News as a Preferred Source
