News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. सभी की नजरें रोहित और विराट पर थी, लेकिन कमाल राहुल कर गए. टीम इंडिया को भले ही हार मिली,लेकिन केएल राहुल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाज लगातार एक के बाद एक आउट होते जा रहे थे. तभी बल्लेबाजी का जिम्मा के एल राहुल ने संभाला और देखते ही देखते उन्होंने अपने वनडे करियर का 8 वां शतक ठोकने का कारनामा कर डाला.इसी के साथ राहुल ने एक खास फेहरिस्त में अपना नाम जुड़वा लिया. 

क्लासी राहुल 

गौरतलब है कि केएल राहुल टीम इंडिया में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट मिलाकर अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने का कारनामा किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड को शायद ही कोई खिलाड़ी कभी तोड़ पाएगा. राहुल के द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड से एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट हो जाती है कि उन्होंने टीम में मौका मिलने पर बिना किसी शिकायत के हर फॉर्मेट में शतक ठोका है. इससे उनके अंदर रन बनाने की ललक और टीम के लिए समर्पण और जज्बा साफ पता लग जाता है. उनकी फ्लेक्सिबिलिटी उन्हें सबसे अलग बनाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

1 से 6 नंबर तक शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने शतक जड़ने का काम किया. राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज 6 शतक ठोका है. वहीं, नंबर 2 पर उन्होंने 4 शतक जड़े हैं. नंबर 3 पर राहुल ने 1 शतक, नंबर 4 पर उन्होंने 2 शतक, नंबर 5 पर राहुल ने 3 शतक वहीं, नंबर 6 पर 1 शतक. राहुल का ये खास अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है और वह 1 से 6 नंबर तक शतक ठोकने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. 

राहुल का इंटरनेशनल करियर

केएल राहुल ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी. उन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले सभी फॉर्मेट को मिलाकर 232 मैच खेले हैं. इस दौरान राहुल ने 271 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.98 की औसत और 73.50 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 21 शतक और 62 अर्धशतक की बदौलत 9677 रन बनाने का कारनामा किया है. राहुल का उच्चतम स्कोर 199 रनों का रहा है, जो कि टेस्ट क्रिकेट में आया है. 

ये भी पढ़ें: U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी पर थी नजर, पटेल ने काटा गदर, 18 साल के युवा गेंदबाज ने मचाया आतंक !