IND A vs PAK A: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का माहौल सेट हो चुका है. 15 फरवरी भारत के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले पाकिस्तान टीम प्रेशर में होगी, अब राधा यादव ने दोपहर में जीत का डंका पीटकर इसे डबल कर दिया है. इंडिया ए की टीम के सामने पाकिस्तान की महिला टीम गिड़गिड़ाती नजर आई. एकतरफा अंदाज में राधा यादव की कप्तानी वाली टीम ने मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है.
टॉस हारा था भारत
इंडिया ए की टीम की कप्तान राधा यादव पाकिस्तान ए के खिलाफ टॉस हार गई थीं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ए की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर होती नजर आई. पाकिस्तान ने 50 के भीतर ही अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया था. भारत की घातक बॉलिंग और फील्डिंग के चलते टीम बोर्ड पर महज 93 रन लगाने में कामयाब हुई.
