
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल की शुरुआत में जब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, तो पूरे क्रिकेट जगत में शोक का माहौल था, कोहली ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लिया था,जिसके बाद वह केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने टेस्ट से भी संन्यास लेने का फैसला ले लिया और फिर वह केवल एक फॉर्मेट के खिलाड़ी रह गए. ऐसे में उनके ऊपर कई सारे सवाल उठने लग बल्कि टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर तरह-तरह की बाते होने लग गई, लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से दुनिया को मुहतोड़ जवाब दिया और बताया कि वह नंबर 1 खिलाड़ी क्यों हैं. विराट केवल वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, उन्होंने इस साल बेहद कम मैच खेले हैं. इसके बावजूद भी विराट कोहली इस साल कई सारे ऐसे रिकॉर्ड कायम किए, जो की अपने आप में दर्शाता है कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं.
2025 में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने साल 2025 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 13 मैचों में 65.10 के औसत से 651 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से इस दौरान 3 शतक और 5 अर्धशतक आए हैं. कोहली कम मैचों के बावजूद भी हाइएस्ट स्कोरर रहे हैं.
वनडे में 14 हजार रन
सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले पूरे क्रिकेट जगत में तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 308 मैच खेलकर 14557 रन बनाने का कारनामा किया है. उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया.
ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी
कोहली ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में 84 रन की पारी खेलकर अपने नाम पर एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. वह ICC के नॉकआउट मैचों में 1000 रन पूरे करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. हालांकि, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बस एक रन बनाया था.
तोड़ा था द्रविड़ का रिकॉर्ड
विराट कोहली बतौर फील्डर भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 556 इंटरनेशनल मैचों में 342 कैच लपके हैं.कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जोश इंग्लिस का कैच पकड़कर राहुल द्रविड़ (333) का रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया था.
सचिन को छोड़ा पीछे
कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया था. कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135 रनों की पारी खेलकर भारत के महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. यह कोहली का 52वां वनडे शतक था. वहीं, सचिन टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर में 51 शतक जमाए. कोहली ने अभी तक 53 वनडे सेंचुरी लगाई हैं. वह अब 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, देखना दिलचस्प होगा उनका क्या प्रदर्शन रहता है.
ये भी पढ़ें: न कॉल न फेयरवेल मैच…अचानक भारत के महान कप्तान ने 1 झटके में तोड़ा था करोड़ों फैंस का दिल
