News in Brief

क्रिकेट जगत में एक से एक बढ़कर एक ऐतिहासिक खिलाड़ी हुए हैं. कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने इस खेल में अपने नाम पर कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं. क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. लेकिन, आज हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज मौजूदा समय में नंबर 1 इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट के बारे में. रूट ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त बल्लेबाजी कर दुनिया भर में खुब ख्याति बटोरी है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में जो रूट एक अलग ही खिलाड़ी उभर कर आए हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रूट रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रुप से तीसरे खिलाड़ी हैं. बहरहाल आज हम बात कर रहे उनके एक अनोखे रिकॉर्ड के बारे में, रूट ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

रूट ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज अपनी शानदार बैटिंग से दुनिया भर में जमकर नाम कमाने वाले जो रूट ने कल श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बना दिया है. रूट ने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी की बदौलत अपने नाम पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. बता दें कि जो रूट ने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा का रिकॉर्ड बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. दरअसल, ब्रायन लारा ने अपने ओवरऑल इंटरनेशनल करियर में 22358 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया था. रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी से लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.अब वह वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 8वें खिलाड़ी हैं. रूट के नाम पर ओवरऑल 22413 रन बनाने का महारिकॉर्ड काबिज हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

जल्द तोड़ेंगे द्रविड़ का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट जल्द ही भारत के टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे. बता दें कि रूट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 22413 रन बनाने का रिकॉर्ड है. उनसे आगे भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं. द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर में ओवरऑल 24208 रन बनाए हैं. रूट अब उनसे 95 रन और पीछे हैं. मतलब बस 1 शतक वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

रूट का इंटरनेशनल करियर 

मौजूदा समय में इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक जो रूट का नाम है. रूट ने अपने अभी तक के करियर में 384 इंटरनेशनल मैचों की 505 पारियों में 49.80 के बेहतरीन औसत से ओवरऑल 22413 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. 35 वर्षीय बल्लेबाज जो रूट ने अपने अभी तक के करियर में 61 शतक ठोकने का कारनामा किया है. इस दौरान रूट का उच्चतम स्कोर 262 रनों का रहा है, जो कि टेस्ट क्रिकेट में आया है. रूट ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए साबित कर दिखाया है कि उन्हें क्यों मॉर्डन डे क्रिकेट में बेस्ट इंग्लिश प्लेयर का दर्जा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:विराट से विलियमसन तक: Fab 4 में कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का असली किंग? समझें पूरा समीकरण